लाइव न्यूज़ :

TVS ने लॉन्च की नई अपाचे RR 310, एमएस धोनी बने पहले खरीददार

By रजनीश | Updated: May 27, 2019 18:41 IST

कंपनी का दावा है कि इस नई अपाचे RR 310 की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 7.17 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

Open in App

टीवीएस ने अपनी फ्लैगशिप बाइक अपाचे RR 310 का नया मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नई अपाचे की एक्स शोरूम कीमत 2.27 लाख रुपये रखी गई है। नई बाइक में कॉस्मेटिक बदलाव के साथ मैकेनिकल चेंज भी किया गया है। हालांकि कीमत में कोई ज्यादा अंतर नहीं किया गया है। नई अपाचे पुराने मॉडल की तुलना में 3 हजार रुपये महंगी है। 

नई अपाचे आरआर 310 में सबसे बड़ा बदलाव यह हुआ है कि अब इस बाइक में स्लिपर क्लच दे दिया गया है। इसके अलावा यह एक नए फैंटम ब्लैक कलर में पेश की गई है, जबकि पहले यह सामान्य ब्लैक कलर में उपलब्ध थी। नए कलर में अलग फिनिश और यूनीक रेड-वाइट स्ट्रिप दी गई हैं।

इनके अलावा अपाचे आरआर 310 में कोई और बदलाव नहीं किया गया है। खास बात यह है कि स्लिपर क्लच वाली नई बाइक के पहले ग्राहक क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी बने हैं। धोनी ने इस बाइक को रेसिंग रेड कलर में लिया है।  इस फुल फेयर्ड शार्प स्टाइल वाली बाइक में 312.2 cc लिक्विड-कूल्ड इंजन है। यह इंजन 33.52 बीएचपी का पावर और 27.3 एनएम टॉर्क जनरेट करता है। इंजन स्लिपर क्लच के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। स्लिपर क्लच होने का फायदा यह है कि बाइक को तेज रफ्तार में चलाते हुए भी तेजी से गियर शिफ्ट किया जा सकता है।  

कंपनी का दावा है कि इस नई अपाचे RR 310 की टॉप स्पीड 160 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 7.17 सेकंड्स में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इस बाइक में बड़ा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है, जिसमें स्पीडोमीटर, टेकोमीटर, ट्रिप मीटर जैसे जरूरी रीडआउट के अलावा लैप टाइमर, रेस डायग्नोस्टिक्स सिस्टम, स्पीड रिकॉर्डर और लॉन्च टाइम रिकॉर्डर की भी सुविधा है। 

टॅग्स :टीवीएस अपाचे आरआर 310बाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें