लाइव न्यूज़ :

Honda CR-V का इंतज़ार खत्म, 9 अक्टूबर को हो सकती है लॉन्च

By सुवासित दत्त | Updated: September 10, 2018 17:03 IST

नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V को पहली बार डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा।

Open in App

जापान की मशहूर कार निर्मता कंपनी होंडा जल्द ही नई होंडा सीआर-वी को भारतीय बाज़ार में लॉन्च करने जा रही है। खबर है कि नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V को 9 अक्टूबर, 2018 को लॉन्च किया जा सकता है। नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V को 2018 ऑटो एक्सपो में भी शोकेस किया गया था।

नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V दो इंजन ऑप्शन के साथ भारतीय बाज़ार में उपलब्ध होगी। नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V को पहली बार डीज़ल इंजन के साथ उतारा जाएगा। नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V में 1.6-लीटर डीज़ल इंजन लगाया जा सकता है जो 120hp का पावर और 300Nm का टॉर्क देगा। इस इंजन को 9-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा। साथ ही इस एसयूवी में ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम भी लगा होगा।

नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V के पेट्रोल वर्जन में 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन लगा होगा जिसे सीवीटी (CVT) से लैस किया जाएगा। ये इंजन 154hp का पावर और 189Nm का टॉर्क देगा। नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V के पेट्रोल वर्जन में ऑल-व्हील ड्राइव की सुविधा नहीं होगी।

नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V में पावर ड्राइवर सीट, डुअल ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और 7.0-इंच टचस्क्रीन जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। नेक्स्ट-जेनेरेशन Honda CR-V की अनुमानित कीमत 28 लाख रुपये के आसपास बताई जा रही है।

टॅग्स :होंडा कार्सहोंडा सीआर-वीएसयूवी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

क्राइम अलर्टJaipur hit-and-run: जयपुर में SUV का कहर, शख्स को कुचलकर चालक फरार; लोगों में आक्रोश

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें