लाइव न्यूज़ :

Mercedes-AMG S 63 Coupe 18 जून को होगी भारत में लॉन्च, जानें खासियत

By सुवासित दत्त | Updated: June 7, 2018 15:41 IST

Mercedes-AMG S 63 Coupe 4Matic+ में 4.0-लीटर, V8 इंजन लगा है जो 612 बीएचपी का पावर और 900Nm का टॉर्क देता है।

Open in App

Mercedes-Benz ने भारत में AMG S 63 Coupe के लॉन्च पर आधिकारिक मुहर लगा दी है। Mercedes-AMG S 63 Coupe को 18 जून को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा। Mercedes-AMG S 63 Coupe इस साल भारत में लॉन्च होने वाली कंपनी की चौथी कार होगी। इस शानदार लग्ज़री कार की अनुमानित कीमत 3 करोड़ रुपये के आसपास बताई जा रही है। इस कार का मुकाबला Bentley Continental GT और Porsche Panamera Turbo से होगा।

बॉलीवुड एक्टर जिमी शेरगिल ने खरीदी Mercedes Benz G-Class एसयूवी

Mercedes-AMG S 63 Coupe 4Matic+ में 4.0-लीटर, V8 इंजन लगा है जो 612 बीएचपी का पावर और 900Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन को 9-स्पीड स्पीडशिफ्ट ऑटोमेटिक गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा। साथ ही ये कार ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से भी लैस है। रेस स्टार्ट फंक्शन की मदद से ये कार 0 - 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार महज़ 3.4 सेकेंड में पकड़ लेती है।

2018 Mercedes-Benz GLS 400 का 'Grand Edition' भारत में लॉन्च, कीमत 86.90 लाख रुपये

कार की टॉप स्पीड 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। Mercedes-AMG S 63 Coupe अपने पिछले मॉडल के मुकाबला 65 किलोग्राम हल्की है। कार में पैनामेरिकाना ग्रिल, एप्रन अपफ्रंट, एयरोडायनेमिकली डिजाइन फ्रंट, 19-इंच एलॉय व्हील और नया ट्विन टेल पाइप लगाया गया है।

Mercedes-Benz S-Class फेसलिफ्ट ने रखा भारत में कदम, जानें इस लग्ज़री कार की कीमत

Mercedes-AMG S 63 Coupe का इंटीरियर भी लग्ज़री का नमूना है। कार में Nappa लेदर सीट अपहोल्सट्री, 12.3-इंच TFT कलर डिस्प्ले लगाया गया है। इसके अलावा कार में स्पीड सेंसिटिव स्टीयरिंग, एक्विट राइड कंट्रोल और अलग अलग ड्राइविंग मोड्स भी दिए गए हैं।

टॅग्स :मर्सिडीज बेंजमर्सिडीज़ बेंज़ एस क्लासलग्ज़री कार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

कारोबारनए साल 2026 में लगेगा झटका, रेनो इंडिया वाहन के दाम 2, जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर 2 और मर्सिडीज-बेंज इंडिया वाहनों के दाम 2 प्रतिशत तक बढ़ाएगी

कारोबार01 जनवरी 2026 से कीमत में 2 प्रतिशत की वृद्धि, मर्सिडीज-बेंज इंडिया की घोषणा, हर तिमाही में बढ़ेंगे दाम?, यूरो के मुकाबले रुपये में गिरावट

ज़रा हटके27,50,000 रुपये की सबसे ऊंची बोली लगाकर मर्सिडीज कार के लिए खरीदा 0001 नंबर

कारोबारलेक्सस इंडिया ने 20.8 लाख रुपये और निसान मोटर इंडिया ने एक लाख रुपये तक घटाए, देखिए लिस्ट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें