लाइव न्यूज़ :

मारुति ने लॉन्च की नई विटारा ब्रेजा, हो गई सस्ती, कम कीमत में भी मिलेंगे ये जबरदस्त नए फीचर्स

By रजनीश | Updated: February 25, 2020 14:44 IST

मारुति सुजुकी ने ब्रेजा का नया BS6 मॉडल लॉन्च कर दिया है। इस नई कार में कई नए फीचर्स देखने को मिलेंगे। चौंकाने वाली बात यह भी है कि कार को अपडेट करने के बाद भी इसकी कीमत बढ़ने की जगह कम ही हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देनई ब्रेजा में आपको नया फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा। मारुति ने ब्रेजा 2020 को दो नए कलर्स और नए डुअल टोन कलर स्कीम में भी पेश किया है।

मारुति सुजुकी की सबसे ज्यादा बिकने कॉम्पैक्ट एसयूवी विटारा ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च हो गया है। मारुति की इस नई विटारा ब्रेजा 2020 की कीमत 7.34 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है जबकि इसके टॉप वेरिएंट Zxi+ (AT) ड्युअल टोन (कलर) की कीमत 11.40 लाख रुपए रखी गई है। मारुति ने इस कार को ऑटो एक्सपो 2020 में शोकेस किया था।

पहले से हो गई सस्ती-कार को अपग्रेड करने और उसमें नए फीचर्स दिए जाने पर जहां उनकी कीमत बढ़ती है वहीं ब्रेजा की कीमत पहले से कम रखी गई है। नई ब्रेजा के बेस वेरिएंट की कीमत जहां 50 हजार रुपए कम हुई है वहीं इसके टॉप हाइब्रिड वेरिएंट की कीमत में 25 हजार रुपये की कटौती हुई है।

डिजाइन-बात करें कार के लुक की तो यह ब्रेजा का फेसलिफ्ट मॉडल है तो स्वाभाविक है कि थोड़ा बहुत अपडेट तो देखने को मिलेगा ही। नई ब्रेजा में आपको नया फ्रंट ग्रिल और नए डिजाइन वाला हेडलैंप देखने को मिलेगा। विटारा ब्रेजा में इंफोटेनमेंट के लिए मारुति का स्मार्ट प्ले स्टूडियो दिया गया है। साथ ही मारुति ने ब्रेजा 2020 को दो नए कलर्स और नए डुअल टोन कलर स्कीम में भी पेश किया है।

नया इंजन-नई ब्रेजा में आपको नया 1.5-लीटर BS6 पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस कार में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है। इस टेक्नॉलॉजी की मदद से माइलेज को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। ब्रेजा का ये नया इंजन भी पावर के मामले में ज्यादा बेहतर है। 1.5 लीटर वाला BS6 पेट्रोल इंजन ब्रेजा को 105 हॉर्स पावर की ताकत और 138Nm का टॉर्क प्रदान करता है।

कार के माइलेज की बात करें तो ब्रेजा मैनुअल की फ्यूल एफिशिएंसी 17.03 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है। जब कि मारुति के स्मार्ट हाइब्रिड के साथ आने वाली ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ब्रेजा की फ्यूल एफिशिएंसी 18.76 किलोमीटर प्रति लीटर बताई गई है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें