लाइव न्यूज़ :

मारुति सुजुकी ने CSR के जरिये पानी, स्वच्छता और शिक्षा पर खर्च किया 154 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: October 15, 2019 13:14 IST

मारुति सुजुकी ने कहा कि उसने हरियाणा और गुजरात के 26 गांवों में सामुदायिक विकास के प्रयास किए। इसमें पानी एवं स्वच्छता , शिक्षा और सामुदायिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने 110 से ज्यादा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का भी समर्थन किया।मारुति ने 2018-19 में सात ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान और 16 सड़क सुरक्षा केंद्रों में लाखों लोगों को प्रशिक्षित किया।

मारुति सुजुकी इंडिया ने मंगलवार को कहा कि उसने अपनी कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) पहलों पर 2018-19 में 154 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया। मारुति की सीएसआर पहल सामुदायिक विकास , सड़क सुरक्षा और कौशल विकास पर केंद्रित रही।मारुति के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी केनिचि आयुकावा ने बयान में कहा, "परियोजनाओं का चयन जरूरत का आकलन करके और हितधारक से परामर्श के आधार पर किया गया है। "कंपनी ने कहा कि उसने हरियाणा और गुजरात के 26 गांवों में सामुदायिक विकास के प्रयास किए। इसमें पानी एवं स्वच्छता, शिक्षा और सामुदायिक बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया।

इसके अलावा , कंपनी ने 110 से ज्यादा सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों का भी समर्थन किया। मारुति ने कहा कि 2018-19 में कंपनी ने सात ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान और 16 सड़क सुरक्षा केंद्रों में लगभग 4,00,000 लोगों को प्रशिक्षित किया।

टॅग्स :मारुति सुजुकी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम