लाइव न्यूज़ :

इस सस्ती कार में हुए बड़े बदलाव, अब लोगों की सुरक्षा से नहीं होगा कोई समझौता, दिए गए महंंगी गाड़ियों वाले फीचर्स

By भाषा | Updated: December 19, 2019 17:29 IST

ऑल्टो का यह नया वर्जन BS-6 एमिशन पर आधारित है। इसके इंजन को नए एमिशन नार्म्स BS-6 में अपग्रेड किया गया है। कंपनी का दावा है इंजन को अपग्रेड करने से अब कार से 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिल सकेगा।

Open in App
ठळक मुद्देई आल्टो में सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाया गया है। अगली दोनों सीट में एयरबैग होंगे। कार को बैक करने के लिये रियर में पार्किंग सेंसर की सुविधा उपलब्ध है।

देश की सबसे बड़ी वाहन विनिर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने अपनी छोटी कार आल्टो का नया उन्नत संस्करण बाजार में उतारा है। इसकी शोरूम कीमत 3.80 लाख रुपये रखी गई है। मारुति सुजुकी के इस संस्करण को एरो एज डिजाइन, बेहतर आंतरिक साज सज्जा, उच्च ईंधन दक्षता और नये सुरक्षा उपायों के साथ लाया गया है।बंबई शेयर बाजार को भेजी सूचना में कंपनी ने कहा है, ‘‘मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड आज अपनी नई आल्टो वीएक्सआई-प्लस को पेश करने की घोषणा करती है। नये संस्करण में स्मार्टप्ले स्टूडियो भी है जिसमें 17.8 सेंटीमीटर टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम्स लगा है। इसे एंड्रायड आटो और एप्पल कार प्ले के साथ लाया गया है।’’सूचना में कहा गया है कि यह नया संस्करण भारत चरण- छह (BS-6) मानकों के अनुरूप लाया गया है। इसका इंजन नये मानकों के अनुरूप है। कंपनी का दावा है कि इससे 22.05 किलोमीटर प्रति लीटर की उच्च ईंधन क्षमता हासिल हो सकेगी। होगी।नई आल्टो में सुरक्षा उपायों को बेहतर बनाया गया है। अगली दोनों सीट में एयरबैग होंगे। कार को बैक करने के लिये रियर में पार्किंग सेंसर की सुविधा उपलब्ध है। वाहन की गति को लेकर चेतावनी और चालक और सह-चालक दोनों के लिये सीट बेल्ट नहीं पहने होने की जानकारी देने की प्रणाली इसमें लगी है। 

टॅग्स :मारुति सुजुकीकारमारुति सुजुकी ऑल्टो K10
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें