लाइव न्यूज़ :

ऑटो एक्सपो में मारुति की इस कार ने मचाया धूम, कई देशों के लोग इसे पाने के लिए करते हैं सालभर का इंतजार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2020 07:13 IST

कंपनी ने पिछले साल अपनी लोकप्रिय कार जिप्सी (Gypsy) को बंद कर दिया था और इसी के बाद से ही भारत में जिम्नी के लॉन्च होने की चर्चा तेज हो गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देमारुति जिम्नी में ब्रेजा में दिया जाने वाला 1.5 लीटर वाला ही इंजन यूज़ किया जाएगा।कुछ अन्य देशों में इस कार की इतनी ज्यादा डिमांड है कि वहां इसका एक साल तक का वेटिंग पीरियड है

मारुति सुजुकी की एक कार है जो इन ऑटो एक्सपो 2020 के बाद काफी चर्चा में है। इस कार का नाम है जिम्नी जिसे 5 फरवरी से 12 फरवरी के बीच हुए ऑटो एक्सपो में शोकेस किया गया था। अब इस कार से जुड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। एक्सपो में कार को उसके इंटरनेशनल मॉडल वाले 3-डोर के साथ देखा गया। हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक मारुति भारत में जिम्नी का ज्यादा प्रैक्टिकल 5-डोर वाला वर्जन उतारेगी। उम्मीद है यह कार 2021 में लॉन्च की जाएगी।

जिम्नी एक ऑफ-रोडर कार है और इसी वजह से इसे लैडर फ्रेम चेसिस पर बनाया गया है। इसके 3-डोर वाले वर्जन की लंबाई 3645mm है जबकि इसके 5-डोर वाले मॉडल को थोड़ा ज्यादा लंबा लॉन्च किया जा सकता है। जब इस कार का 5-डोर वर्जन भारत में लॉन्च होगा, तो इसे एक फैमिली कार के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकेगा और इसमें लगेज स्पेस भी ज्यादा होगा। 

केबिन में मिलने वाले सभी फीचर्स और कार का इंटिरियर भी बेहतर होने की उम्मीद है क्योंकि ऑफ-रोडर कार होने के बाद भी इसके केबिन में 7-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऑटो एसी, क्रूज कंट्रोल, LED हेडलैंप्स और 6 एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स दिए जाएंगे।

इंजनमारुति जिम्नी में ब्रेजा में दिया जाने वाला 1.5 लीटर वाला ही इंजन यूज़ किया जाएगा। जो कि 75kW पॉवर औऱ 130 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम होने की उम्मीद जताई जा रही है। सुजुकी इस ऑल ग्रिप प्रो तकनीक के साथ 220mm ग्राउंड क्लीयरेंस दे रही है और कंपनी का कहना है कि इससे गाड़ी को किसी भी रुकावट को पार करने में मदद मिलेगी। 

फिलहाल यह कार अपने 3 डोर वाले मॉडल के साथ दो इंजन ऑप्शंस के साथ आती है। जापान में यह कार 660सीसी ट्रिपल सिलेंडर टर्बो इंजन के साथ मिलती है जबकि अन्य देशों में इसका 1.5-लीटर फोर सिलेंडर के-सिरीज पेट्रोल इंजन मिलता है। ये 1.5-लीटर K15B पेट्रोल इंजन मारुति सियाज और अर्टिगा में भी आता है जो कि 102hp की पावर और 130Nm का टॉर्क जनरेट करता है।  

कंपनी ने पिछले साल अपनी लोकप्रिय कार जिप्सी (Gypsy) को बंद कर दिया था और इसी के बाद से ही भारत में जिम्नी के लॉन्च होने की चर्चा तेज हो गई थी। कुछ अन्य देशों में इस कार की इतनी ज्यादा डिमांड है कि वहां इसका एक साल तक का वेटिंग पीरियड है। मारुति सुजुकी इस कार की बढ़ती डिमांड को देखते हुए भारत में इसका प्रोडक्शन शुरू कर सकती है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीएसयूवीकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें