लाइव न्यूज़ :

Toyota Fortuner को टक्कर देने आ रही है Mahindra की नई एसयूवी, ऑटो एक्सपो में होगी शोकेस

By सुवासित दत्त | Updated: January 11, 2018 16:25 IST

Mahindra अपने SsangYong ब्रांड को भारत में एक नए रूप में लॉन्च करने जा रही है। ये एसयूवी Toyota Fortuner को सीधी टक्कर देगी।

Open in App

भारत में एसयूवी का बाज़ार बड़ा होता जा रहा है। इस सेगमेंट में कई बड़ी कार कंपनियां अपने प्रोडक्ट उतार चुकी हैं। Mahindra भी इन दिनों एक नई एसयूवी पर काम कर रही है जो Toyota Fortuner और Ford Endeavour को सीधी टक्कर देगी। Mahindra इस ऑटो एक्सपो SsangYong Rexton को शोकस करने जा रही है जिसे बहुत जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। लेकिन, बताया जा रहा है कि भारत में इस एसयूवी को Mahindra Rexton के नाम से जाना जाएगा। इसके अलावा इस ऑटो एक्सपो कंपनी एक और 7-सीटर एसयूवी शोकेस करेगी जिसे XUV700 नाम दिया जा सकता है।

Mahindra Rexton दिखने में अपने ग्लोबल मॉडल SsangYong Rexton की तरह ही होगी। इसे महिंद्रा के डिजाइन लैंग्वेज पर तैयार किया गया है। इस एसयूवी में कई बदलाव किए गए हैं और इसे भारत के अनुसार तैयार किया गया है। इस एसयूवी में नया ग्रिल और नया एलॉय व्हील लगाया गया है।

Mahindra Rexton के ग्लोबल मॉडल में 9.2-इंच HD टचस्क्रीन (एंड्रॉयड और एप्पल कारप्ले के साथ), एक 360 डिग्री कैमरा, 7-इंच एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कूल्ड सीट, Nappa लेदर अपहोलस्ट्री, स्मार्ट टेलगेट जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। खबर है कि कंपनी इस एसयूवी की कीमत Toyota Fortuner से 4 लाख रुपये कम रखने की तैयारी में है।

Mahindra Rexton में 2.2-लीटर डीज़ल इंजन लगा होगा जो 187hp का पावर और 420Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन के साथ 7-स्पीड टॉर्क कंवर्टर ऑटोमेटिक गियरबॉक्स लगा होगा जिसे Mercedes Benz ने तैयार किया है।

टॅग्स :महिंद्रासैंग्यॉन्ग रेक्सटनमहिंद्रा रेक्सटनएसयूवी2018 दिल्ली ऑटो एक्सपो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: सिर, पसलियों और कोहनी में फ्रैक्चर, SUV में रील बनाने निकले रईसजादे ने ली साहिल की जान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई सामने

कारोबारएसयूवी मॉडल 'सेल्टोस' का नया अवतार, 11 दिसंबर की आधी रात से बुकिंग, 25,000 रुपये देकर करें बुक, आखिर क्या है फीचर्स और क्यों खास?

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

क्राइम अलर्टVIDEO: गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान ड्राइवर ने लोगों पर चढ़ाई स्कॉर्पियो, 2 की मौत; 3 घायल

क्राइम अलर्टJaipur: रिटायर्ट सेना के अधिकारी को कार से कुचलने वाली महिला जमानत पर रिहा, हादसे में 64 वर्षीय शख्स की गई जान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें