लाइव न्यूज़ :

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने पिछले 56 सालों में की 30 लाख ट्रैक्टर्स की बिक्री, जारी किया बयान

By भाषा | Updated: April 4, 2019 10:21 IST

Open in App

महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) के ट्रैक्टरों की कुल बिक्री 30 लाख इकाई के स्तर को लांघ चुकी है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी। कंपनी ने 1963 में अपना पहला ट्रैक्टर बाजार में पेश किया था।

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने एक बयान में कहा कि कंपनी ने विनिर्माण के इस मील के पत्थर को मार्च 2019 के दौरान हासिल किया। कंपनी ने आगे कहा कि कंपनी ने वर्ष 2018-19 में दो लाख से अधिक ट्रैक्टर का उत्पादन किया। एमएंडएम ने वर्ष 1963 में इंटरनेशनल हार्वेस्टर इंक के साथ एक संयुक्त उद्यम में ट्रैक्टरों का निर्माण शुरू किया और वर्ष 2004 में 10 लाख इकाई उत्पादन का आंकड़ा पार किया था।

वर्ष 2009 में, यह मात्रा के हिसाब से दुनिया का सबसे अधिक बिकने वाला कृषि ट्रैक्टर ब्रांड बन गया। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2013 में कंपनी ने 20 लाख इकाई के उत्पादन का स्तर लांघा। बयान में कहा गया है कि निर्यात को मिलाकर वर्ष 2018-19 में अगली छह लाख इकाइयां सिर्फ छह साल में बन गईं।

इस उपलब्धि पर कंपनी के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष राजेश जेजुरिकर ने कहा कि 30 लाख ट्रैक्टर के उत्पादन के स्तर को हासिल करना महिंद्रा ट्रैक्टर ब्रांड पर ग्राहकों के विश्वास की गवाही है। वर्तमान में एमएंडएम न केवल भारत में, बल्कि छह महाद्वीपों के 40 से अधिक देशों में अपने ट्रैक्टर बेचती है, जिसमें भारत के बाहर अमेरिका सबसे बड़ा बाजार है। कंपनी के पास दुनिया भर में 14 से अधिक ट्रैक्टर विनिर्माण एवं उसकी असेम्बली इकाइयां हैं।

टॅग्स :महिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

कारोबारक्या है ईएसओपी?, 23000 कर्मचारी को 400-500 करोड़ रुपये के ईसॉप देगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

ज़रा हटकेNoida Viral Video:'थार' की छत पर खड़ा बिना कपड़ों के डांस करता दिखा शख्स, नोएडा रोड पर दिखा नजारा; कटा 38 हजार का चालान

कारोबारआनंद महिंद्रा ने बताया वह एलन मस्क की टेस्ला से कैसे करेंगे प्रतिस्पर्धा

कारोबारWATCH: 'मेरी वाइफ वंडरफुल है, मुझे उसे घूरना अच्छा लगता है': आनंद महिंद्रा ने 90 घंटे के कार्य सप्ताह की बहस पर प्रतिक्रिया दी

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें