लाइव न्यूज़ :

सैनिकों के लिए महिंद्रा ने उतारा बख्तरबंद वाहन, रास्ते में छिपाए गए विस्फोटक की कर लेगा पहचान, देखें फोटो

By रजनीश | Updated: July 16, 2020 18:33 IST

महिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने इस वाहन का फोटो ट्वीट किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, 'यह किसी मीन मशीन जैसा लगता है। इसमें महिंद्रा डिफेंस की वास्तवकि भावना समाहित है, जो शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के बारे में है।' 

Open in App
ठळक मुद्देमहिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने बताया कि इस बख्तरबंद वाहन को जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा।महिंद्रा डिफेंस करीब 70 साल से सैन्य और पैरा मिलिट्री समाधान पेश कर रहा है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना भी इसकी सेवाएं ले चुके हैं।

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा ने डिफेंस सेक्टर में कदम आगे बढ़ाते हुए एक आधुनिक और हाईटेक बख्तरबंद वाहन लॉन्च किया है। यह वाहन सैन्य बलों और अर्द्धसैनिक बलों की जरूरतों को पूरा करेगा। इसकी खासियत यह है कि यह आतंकवादियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस से भी जवानों को सुरक्षित रखेगा।

कंपनी के मुताबिक, इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र के शांति अभियानों में इस्तेमाल किया जाएगा। इस बख्तरबंद की लॉन्चिंग के बारे में बताते हुए महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में इसे 'मीन मशीन' यानी बहुत ताकतवर वाहन बताया।

खासियतमाइन रोधी होने के चलते घात लगाकर बिछाए गए लैंड माइंस से भी यह वाहन सुरक्षित रहता है। जिससे सैन्य बलों को कम से कम नुकसान होगा। इस वाहन को महिंद्रा डिफेंस के द्वारा ही डिजाइन और तैयार किया गया है। इस बख्तरबंद को निर्यात भी किया जाएगा। 

सड़कों पर पड़े विस्फोटक को हटाने और उठाने में सक्षममहिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव एसपी शुक्ला ने बताया कि इसे जल्दी ही संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षक अभियानों में लगाया जाएगा। भारी भरकम ट्रक जैसा दिखने वाले इस बख्तरबंद वाहन में कई ऐसी चेक करने वाली भुजाएं भी लगी हैं जो सड़कों के किनारे पड़े विस्फोटक डिवाइस (IEDs) को हटा या उठा सकती हैं। यह वाहन माओवादी या अन्य आतंकियों द्वारा बिछाए जाने वाले लैंड माइंस विस्फोटकों से सुरक्षा बलों को बचाएगा।

आनंद महिंद्रा ने कहा मीन मशीनमहिंद्रा डिफेंस के एग्जीक्यूटिव ने इस वाहन का फोटो ट्वीट किया था। उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए आनंद महिंद्रा ने कहा, 'यह किसी मीन मशीन जैसा लगता है। इसमें महिंद्रा डिफेंस की वास्तवकि भावना समाहित है, जो शांति रक्षकों को सुरक्षित रखने के बारे में है।' ठ

उन्होंने मजाक में कहा कि वह बख्तरबंद वाहन मुंबई की ट्रैफिक के लिए भी परफेक्ट है, लेकिन यह अलग बात है कि आम सड़कों पर ऐसा वाहन चलाना अवैध है।

आपको बता दें कि महिंद्रा डिफेंस, महिंद्रा ऐंड महिंद्रा समूह की सब्सिडियरी है। यह करीब 70 साल से सैन्य और पैरा मिलिट्री समाधान पेश कर रहा है। भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना भी इसकी सेवाएं ले चुके हैं।

टॅग्स :महिंद्राआनंद महिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबोलेरो/नियो में 1.27, एक्सयूवी3एक्सओ में 1.56, थार में 1.35 लाख और स्कॉर्पियो क्लासिक की कीमत में 1.01 लाख रुपये की कटौती, महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 22 सितंबर से पहले दिया गिफ्ट

कारोबारट्रंप द्वारा 50% टैरिफ लगाए जाने के बाद भारत को क्या करना चाहिए? आनंद महिंद्रा ने दिया जोरदार सुझाव

कारोबारक्या है ईएसओपी?, 23000 कर्मचारी को 400-500 करोड़ रुपये के ईसॉप देगी महिंद्रा एंड महिंद्रा

कारोबारअमेरिका में महिंद्रा ट्रैक्टर की धूम, 3 लाख ट्रैक्टर बिके, आनंद महिंद्रा हुए गदगद, मनाया जश्न

ज़रा हटकेNoida Viral Video:'थार' की छत पर खड़ा बिना कपड़ों के डांस करता दिखा शख्स, नोएडा रोड पर दिखा नजारा; कटा 38 हजार का चालान

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें