लाइव न्यूज़ :

ई-रिक्शा, ऑटो, कैब, ग्रामीण सेवा, चार पहिया, दोपहिया और बसों को चलने की छूट, दिल्ली सरकार के इन नियमों का करना होगा पालन

By रजनीश | Updated: May 18, 2020 19:12 IST

लॉकडाउन के चौथे चरण में कई नियमों में ढील दे दी गई है लेकिन इन नियम और शर्तों को पूरी तरह से जान लेना ही फायदेमंद है अन्यथा मुश्किल हो सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में बसों को चलाने की छूट दे दी गई है लेकिन एक बार में 20 से ज्यादा सवारी नहीं बैठेंगी।दुपहिया वाहनों में अभी भी सिर्फ चालक को अनुमति दी गई है। किसी भी बाइक या स्कूटर में पीछे सवारी बैठने की अनुमति अभी भी नहीं है।

देश में लॉकडाउन का चौथा चरण शुरू हो गया है। अब राज्यों ने अपने स्तर पर कई नियमों में ढील भी देना शुरू कर दिया है। इस कड़ी में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में परिवहन सेवाओं को लेकर नई गाइडलाइन का ऐलान किया है। 

दिल्ली में ई-रिक्शा, ऑटो रिक्शा, टैक्सी, ग्रामीण सेवा, मैक्सी कैब्स, आरटीवी, बसें, चार पहिया वाहन और दोपहिया वाहनों को परिवहन सेवा की अनुमति दी गई है। लेकिन इसके साथ यह भी तय किया गया है कि किस वाहन में कितनी सवारी एक बार में सफर करेंगी।

बस, ऑटो और टैक्सी में सवारी की अनुमति-

ऑटो- 1 सवारीटैक्सी- 2 सवारीग्रामीण सेवा / ईको फ्रेंडली सेवा - 1 यात्रीमैक्सी कैब्स- 5 यात्रीआरटीवी - 11 यात्री (सीट को वायरसमुक्त करना ड्राइवर की जिम्मेदारी)बसें - 20 से अधिक यात्रियों को अनुमति नहीं होगी साथ ही हर यात्री की स्क्रीनिंग और बसों के अलावा बस स्टॉप पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा।चार पहिया वाहन - 2 यात्री (कार-पूलिंग की अनुमति नहीं)दुपहिया वाहनों में अभी भी सिर्फ चालक को अनुमति दी गई है। किसी भी बाइक या स्कूटर में पीछे सवारी बैठने की अनुमति अभी भी नहीं है।केंद्र सरकार ने 17 मई की शाम को लॉकडाउन 4.0 की घोषणा की थी। इस दौरान ऐलान किया गया कि पूरे देश में मेट्रो रेल भी नहीं चलेगी। स्कूल, कॉलेज, एजुकेशनल ट्रेनिंग सेंटर, कोचिंग इंस्टीट्यूट भी बंद रहेंगे। ऑनलाइन या डिस्टेंस लर्निंग को बढ़ावा दिया जाएगा।आज सीएम केजरीवाल ने ऐलान किया कि स्पोर्ट्स कैंपस खोले जाएंगे लेकिन वहां दर्शक नहीं होंगे। दिल्ली में शर्तों के साथ पब्लिक ट्रांसपोर्ट को मंजूरी दी है।

टॅग्स :दिल्लीअरविंद केजरीवालकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें