लाइव न्यूज़ :

वीडियो: महिला ने लबे रोड सरकारी बस के सामने अड़ा दिया अपना स्कूटर, ड्राइवर से पालन कराया ट्रैफिक रूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2019 13:27 IST

लाल स्कूटी पर सवार एक बहादुर महिला का सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आया है। महिला सड़क पर गलत तरीके से चल रही बस का रास्ता रोक कर खड़ी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की लाल और पीली रंग की बस कसारागोड से कोट्टायम की ओर जा रही है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग महिला को बहादुर बताते हुये उसकी प्रशंसा कर रहे हैं।

केरल में लाल रंग की स्कूटी से चलने वाली एक महिला की खूब चर्चा है। लोग उसके वीडियो भी सोशल मीडिया में शेयर कर रहे हैं। दरअसल महिला किसी सुपरहीरो की तरह गलत साइड से जा रही एक बस का रास्ता रोक कर खड़ी हो गयी।

वीडियो में दिखाया गया है कि केरल राज्य सड़क परिवहन निगम (KSRTC) की लाल और पीली रंग की बस कसारागोड से कोट्टायम की ओर जा रही है। बस को जिस रास्ते से गुजरना चाहिये वह उसके उल्टे साइड से चल रही है। इसी रास्ते में बस के सामने की तरफ से एक महिला खड़ी है।

महिला चाहती तो अन्य लोगों की तरह दांये-बांये से निकल सकती थी लेकिन गलत रास्ते से बस चला रहे चालक को सड़क के नियम याद दिलाने के लिये महिला चलती बस के सामने डट कर खड़ी रही। मजबूरन चालक को बस सही साइड से ले जाना पड़ा।

इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग महिला को बहादुर बताते हुये उसकी प्रशंसा कर रहे हैं लेकिन यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि घटना का वीडियो किसने बनाया और यह महिला कौन है। लेकिन इस वीडियो ने फेमस मलयालम एक्टर यूनी मुकुंदन का ध्यान अपनी ओर खींचा जिसने इस वीडियो को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर शेयर किया।

1 सितंबर से लागू नये ट्रैफिक नियम के मुताबिक नियम तोड़ने वालों पर भारी जुर्माने का प्रावधान है। हालांकि कई राज्यों ने इस नये मोटर वाहन अधिनियम का विरोध भी किया। इसमें केरल भी शामिल है।

केरल सरकार ने राज्य में ट्रैफिक के भारी भरकम जुर्माने को कम किया है। राज्य के परिवहन मंत्री ससींद्रन ने मीडिया को बताया कि केरल ने कानून का विरोध नहीं किया बल्कि अतार्किक और अवैज्ञानिक तरीके से बढ़ाये गये इस तरह के जुर्माने और अधिनियम को लागू करने के तरीके के खिलाफ था। 

टॅग्स :ट्रैफिक नियमरोड सेफ्टीसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्टहरदोई पुलिसः बाइक पर सवार थे दीपक, गोविंद, लंकुश और ईश्वर दयाल, तेज रफ्तार कार की टक्कर, मौके पर ही 3 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टMadhepura Road Accident: पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी कार, 4 दोस्तों की हुई मौत; परिवारों में पसरा मातम

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें