लाइव न्यूज़ :

ऑल्टो से वैगन-आर, पेट्रोल से सीएनजी मॉडल तक, कार खरीदने का बेहतरीन मौका, मारुति की कारों पर मिल रही इतनी भारी छूट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 20, 2020 09:36 IST

साल 2019 ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए काफी बुरा रहा। इस पूरे साल वाहनों की बिक्री बहुत कम रही। कई बार भारी छूट और अन्य ऑफर्स देने के बाद भी इनकी बिक्री में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। अब एक बार फिर कंपनियां छूट प्रदान कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदरअसल 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक सिर्फ BS6 गाड़ियां ही बेंची जा सकेंगी। यह भी एक वजह है कि कंपनियां जल्द से जल्द अपने BS4 वाली गाड़ियों का स्टॉक खत्म करना चाहती हैं।मारुति सुजुकी की वैन ओमिनी के बंद होने के बाद उसकी जगह लेने वाली MPV ईको पर 37 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल 2020 की शुरुआत में कारों पर डिस्काउंट दे रही है। खास बात यह है कि मारुति 2019 मॉडल्स की कारों के साथ ही 2020 मॉडल्स पर भी अच्छे ऑफर्स दे रही है। साल के अंत में स्टॉक क्लियर करने के चलते अधिकांश कंपनियां डिस्काउंट प्रदान करती हैं। लेकिन इस कंपनियों के सामने एक और मजबूरी BS6 है।दरअसल 1 अप्रैल से नए एमिशन नॉर्म्स के मुताबिक सिर्फ BS6 गाड़ियां ही बेंची जा सकेंगी। यह भी एक वजह है कि कंपनियां जल्द से जल्द अपने BS4 वाली गाड़ियों का स्टॉक खत्म करना चाहती हैं। तो जान लीजिए कि कंपनी किस मॉडल पर कितना डिस्काउंट ऑफर कर रही है..

मारुति सुजुकी- ऑल्टोमारुति ऑल्टो पर आपको कुल 43 हजार रुपये की छूट मिलेगी। इसमें 25 हजार रुपये कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी- ऑल्टो K10ऑल्टो K10 पर भी ऑल्टो की तरह ही 43 हजार रुपये की छूट प्रदान की जा रही है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 3,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सेलेरियो कार पेट्रोल और सीएनजी दो ऑप्शन के साथ आती है लेकिन इसके पेट्रोल वर्जन पर कुल 42 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 25 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

मारुति सुजुकी सेलेरियो सीएनजीसेलेरियो कार के CNG वेरियंट पर 47 हजार रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 30 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 15 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी ईकोमारुति सुजुकी की वैन ओमिनी के बंद होने के बाद उसकी जगह लेने वाली MPV ईको पर 37 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें 15 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

मारुति सुजुकी वैगन-आरवैगन आर मारुति की काफी चर्चित कारों में से एक है। इस कार पर 32,500 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। इसमें 10 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट, 20 हजार का एक्सचेंज बोनस और 2,500 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी अल्टो 800मारुति सुजुकी ऑल्टो K10मारुति सुजुकी सेलेरियो
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें