हीरो मोटोकॉर्प अपनी लोकप्रिय बाइक स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 का BS-6 मॉडल लॉन्च करने की तैयारी में है। यह हीरो की पहली BS-6 बाइक होगी। नए एमिशन नॉम्स के अनुरूप बनी यह बाइक पहले से बिक रही बाइक से 5 से 7 हजार रुपये तक महंगी होने की उम्मीद है।
हीरो मोटोकॉर्प ने जून में इस बाइक के लिए इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलॉजी (ICAT) से BS-6 सर्टिफिकेट प्राप्त कर लिया था। जब हीरो मोटोकॉर्प को यह सर्टिफिकेट मिला था उस समय भी इस बात की भी खूब चर्चा हुयी थी कि ICAT सर्टिफिकेट पाने वाली यह देश की पहली टू-व्हीलर कंपनी बन गई थी।
BS-6 पर आधारित आने वाली स्प्लेंडर आईस्मार्ट 110 के वर्तमान मॉडल में 109.15 सीसी का इंजन दिया गया है। अभी सड़कों पर दौड़ रही यह बाइक 4-स्पीड गियरबॉक्स के साथ आती है। BS-6 मॉडल में भी किसी बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है।जितनी भी कंपनियां अपने किसी पुराने मॉडल को BS-6 मानक के अनुरुप ढाल रहे हैं उनमें किसी में बड़े बदलाव की अब तक कोई खबर नहीं है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नई स्प्लेंडर को अपने डीलरशिप के लिए डिस्पैच करना भी शुरू कर दिया है।
हाल ही में होंडा की स्कूटी एक्टिवा के भी BS-6 मॉडल के लॉन्च होने की चर्चा है लेकिन उसमें भी किसी बड़े बदलाव की खबर नहीं आई है। थोड़े बहुत कुछ कॉस्मेटिक बदलाव की खबर जरूर है।