लाइव न्यूज़ :

बीएस-6 सर्टिफिकेशन वाली देश की पहली बाइक कंपनी बनी हीरो मोटोकॉर्प

By रजनीश | Updated: June 11, 2019 18:16 IST

हीरो मोटोकॉर्प का दावा है कि दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनी में बीएस-6 सर्टिफिकेट पाने वाली देश की वह पहली कंपनी है।

Open in App

वाहनों में बीएस-6 से जुड़े नियम 1 अप्रैल 2020 से लागू हो जाएंगे। इसको ध्यान में रखते हुए दो पहिया और चार पहिया वाहन निर्माताओं ने इस तकनीकि पर काम करना शुरू कर दिया है।

बाइक बनाने वाली कंपनियों में हीरो मोटोकॉर्प पहली कंपनी बन गई है जिसे बीएस-6 सर्टीफिकेट मिला है। यह सर्टिफिकेट हीरो की बाइक स्पेंडर आईस्मार्ट के लिए मिला है।

हीरो को यह सर्टीफिकेट स्पेंलडर आईस्मार्ट की बीएस-6 मानक पर सफलता पूर्वक टेस्टिंग के बाद इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नॉलॉजी (आईसीएटी) की तरफ से दिया गया है।

आईस्मार्ट पूरी तरह से हीरो द्वारा बनाई गई बाइक है। इसे कंपनी के सेंटर फॉर इनोवेसन एंड टेक्नॉलॉजी (सीआईटी) सेंटर जयपुर में बनाया गया है।

आईसीएटी के डायरेक्टर दिनेश त्यागी ने कहा कि बीएस-6 सर्टीफिकेट पाने देश की पहली कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को हम बधाई देते हैं। अगले साल तक हीरो अन्य मॉडलों को भी बीएस-6 तकनीकि पर बनाएगा।

टॅग्स :बाइकहीरो मोटोकॉर्प
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें