लाइव न्यूज़ :

उड़ने वाली ये बाइक 30 फीट ऊपर तक भरती है उड़ान, वीडियो देख आप भी खोजेंगे उड़ाने का मौका

By रजनीश | Updated: April 29, 2020 10:47 IST

शेयर किए गए विडियो में बाइक निर्माता झाओ को सफेद रंग के ड्रोन जैसे वाहन पर सवार होकर उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह फ्लाइंग मोटरसाइकल ट्रैफिक जाम के दौरान काफी मददगार साबित हो सकती है। 

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, जब झाओ ने 'फ्लाइंग बाइक' बनाई और उड़ाई है। झाओ ने काफी पहले कहा था कि उनकी योजना आम लोगों को इस तरह की फ्लाइंग मोटरसाइकल बेचने की है।

फ्लाइंग कार के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा लेकिन उड़ने वाली बाइक के बारे में शायद पहली बार सुनेंगे। चीन के एक व्यक्ति ने एक ऐसी फ्लाइंग मोटरसाइकल बनाई है जो 30 फीट ऊपर तक उड़ सकती है।

चीन के शिन्हुआ न्यूज ने ट्वीटर पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें एक व्यक्ति अपनी फ्लाइंग मोटरसाइकल पर सवार होकर उड़ता दिख रहा है। शिन्हुआ न्यूज की रिपोर्ट्स के अनुसार, झाओ डेली नाम के शख्स ने यह फ्लाइंग बाइक बनाई है। 

झाओ चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना खुद का 'फ्लाइंग स्कूटर' प्रोटोटाइप बनाने के लिए कई सालों तक काम किया है। शेयर किए गए विडियो में झाओ को सफेद रंग के ड्रोन जैसे वाहन पर सवार होकर उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह फ्लाइंग मोटरसाइकल ट्रैफिक जाम के दौरान काफी मददगार साबित हो सकती है। 

पहले भी बना चुके हैं ऐसी बाइकरिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, जब झाओ ने 'फ्लाइंग बाइक' बनाई और उड़ाई है। उन्होंने पहले भी इस तरह की मशीन्स की टेस्टिंग की है। 

झाओ ने काफी पहले कहा था कि उनकी योजना आम लोगों को इस तरह की फ्लाइंग मोटरसाइकल बेचने की है। साल 2018 में झाओ ने एक ऐसी ही फ्लाइंग मशीन पेश की थी, जिसकी टॉप स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसमें दी गई बैटरी 30 मिनट तक चलने में सक्षम थी।

टॅग्स :कारचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें