लाइव न्यूज़ :

PCR स्टाफ ने एक ही नंबर प्लेट वाली दो कारें पकड़ी, आरोपी ने किया रिश्वत देने का प्रयास

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 21, 2019 08:55 IST

आरोपी से नाम-पता पूछने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों को रिश्वत देकर मामला निपटाने की बात कही। कोठी से निकले एक दूसरे शख्स ने भी दोनों कार को अपना बताया।

Open in App
ठळक मुद्देएक ही नंबर प्लेट वाली दो कार की घटना कुछ दिन पहले भी घटित हुयी थी।इस घटना में एक शख्स के कार के 15 चालान ऑनलाइन कट चुके थे लेकिन उसे पता नहीं चला।

पीसीआर पर तैनात पुलिसकर्मियों ने एक ही नंबर वाली दो कारें पकड़ी हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि दोनों ही कार एक ही कोठी के नीचे खड़ी थी। पकड़े जाने पर कार मालिक की तरफ से 1 लाख रुपये रिश्वत देने का प्रयास करने का भी आरोप है। इस पर पुलिस ने रिश्वत देने का अलग से मुकदमा दर्ज करने की हिदायत देते हुए कार और उनके मालिक को राजौरी गार्डन पुलिस को सौंप दिया।

पीसीआर की P-7 गाड़ी पर सूबे सिंह और अमर सिंह ड्यूटी पर थे और हाई अलर्ट की वजह से दोनों संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थे। वहां के लोकल लोगों से भी अपील की गयी थी कि यदि उन्हें इलाके में कोई भी संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचित कर दें। पुलिस की इस अपील पर एक शख्स ने कॉल करके बताया कि राजौरी गार्डन के सी ब्लॉक में एक ही नंबर की दो कारें एक ही कोठी में खड़ी हैं।

सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो देखा कि एक कार पर कवर चढ़ा हुआ है और पास ही दूसरी कार खड़ी थी। कोठी से निकले शख्स ने बताया कि दोनों कारें उसकी हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने बताया कि गलती से दोनों कार में एक ही नंबर वाली प्लेट लग गई है।

नाम-पता पूछने पर आरोपी ने पुलिसकर्मियों को रिश्वत देकर मामला निपटाने की बात कही। कोठी से निकले एक दूसरे शख्स ने भी दोनों कार को अपना बताया। पुलिस ने मामले की जानकारी अधिकारियों को दी और कार से साथ ही मालिक को भी थाने पहुंचा दिया।

एक ही नंबर प्लेट वाली दो कार की घटना कुछ दिन पहले भी घटित हुयी थी। इस घटना में एक शख्स के कार के 15 चालान ऑनलाइन कट चुके थे लेकिन उसे पता नहीं चला। पुलिस विभाग के कई चक्कर काटने के बाद भी जब उसे समस्या का कोई हल मिलता नहीं दिखा तो उसने इस समस्या को खुद से सुलझाने की ठानी। उस व्यक्ति का चालान दिल्ली स्थित अक्षरधाम मंदिर के पास के इलाके का कटा था। उसने अक्षरधाम जाने का फैसला किया वहां से गुजरते हुये उसे अपने ही नंबर की दूसरी कार दिखी। उसने उस कार का पीछा किया। वह कार जिस मोहल्ले में जाकर रुकी वहां से उसने पुलिस को फोन कर बुला लिया और पुलिस ने आगे की कार्रवायी की।  

टॅग्स :कारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील