लाइव न्यूज़ :

ऑड-इवन पर दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, इस बार CNG वाहनों को भी नहीं मिलेगी छूट, जानें कब से हो रहा है लागू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2019 13:39 IST

निजी सीएनजी कारों को छूट न देने को लेकर सरकार का कहना है कि गैर-कमर्शल वाहनों को ऑड-इवन से बाहर नहीं कर सकते। पहली बात तो इनका बेजा इस्तेमाल होता है दूसरे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सीएनजी या गैर-सीएनजी कारों की पहचान करने में दिक्कत आती थी।

Open in App
ठळक मुद्देदो पहिया वाहनों और महिला चालकों को ऑड-इवन से छूट दी गयी है। पुलिस कर्मियों द्वारा सीएनजी-गैर सीएनजी वाहनों के बीच फर्क करने में आने वाली मुश्किल के चलते इस बार सीएनजी वाहनों को भी छूट नहीं दी जाएगी।

दिल्ली में ऑड-इवन पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉफ्रेंस कर रहे हैं। इस बार ऑड-इवन 4 नवंबर से 15 नवंबर तक लागू लगाया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार सीएनजी वाहनों को भी इसके दायरे में लाया जा रहा। पिछली बार जब ऑड-इवन फार्मूला लागू किया गया था तब सीएनजी वाहनों को छूट दी गई थी। हालांकि दो पहिया वाहनों और महिला चालकों को ऑड-इवन से छूट दी गयी है। सीएनजी वाहनों को लेकर ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने सीएम केजरीवाल को सौंपी अपने सिफारिशों में कहा कि निजी सीएनजी कारों के बड़े पैमाने पर दुरुपयोग के मामले देखने को मिलते हैं। इसके चलते पलूशन खत्म करने के लिए चलाई जाने वाली इस स्कीम का मकसद ही खत्म हो सकता है। ऐसे में इन कारों को ऑड-ईवन के तहत छूट नहीं दी जा सकती है। निजी सीएनजी कारों को छूट न देने को लेकर सरकार का कहना है कि गैर-कमर्शल वाहनों को ऑड-इवन से बाहर नहीं कर सकते। पहली बात तो इनका बेजा इस्तेमाल होता है दूसरे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सीएनजी या गैर-सीएनजी कारों की पहचान करने में दिक्कत आती थी। इसकी वजह काफी छोटा स्टीकर चिपके होने या फिर न होना था।

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें