लाइव न्यूज़ :

तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, कहीं आपकी कार से घर तो नहीं आ गया कोरोना, बरतें ये सावधानियां

By रजनीश | Updated: July 12, 2020 12:36 IST

जिस तेजी से कोरोना वायरस फैल रहा है उसे देखते हुए काफी ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। और कार में तो कई हिस्से ऐसे होते हैं जिन्हें छुए बिना कार चलाना संभव भी नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना काल में यदि किसी दूसरे को अपनी कार देते हैं तो कार वापस मिलने के बाद उसे अच्छी तरह से सेनिटाइज जरूर करें। कार के AC वेंट्स गंदे हैं, तो इससे भी काफी तेजी से कीटाणु फैल सकते हैं।

देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ते ही जा रहे हैं। एक दिन में 25 हजार से भी ज्यादा मामले सामने आने लगे हैं। इस स्थिति को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 3 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया गया है। ऐसे में और ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। कोरोना से बचाव के लिए लोग दो-पहिया वाहन की जगह चार पहिया के इस्तेमाल पर भी जोर दे रहे हैं। लेकिन ध्यान दें कहीं आपकी कार ही कोरोना का कारण न बन जाए। तो हम आपको बता रहे हैं ऐसी जरूरी बातें जिनको ध्यान रखकर आप कोरोना से बच सकते हैं..

कार को सैनिटाइज करें कार में बैठने से पहले इसे सैनिटाइज जरूर करें। घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, लेकिन कार में अंदर आने से पहले अपने हाथ को हैंड सैनेटाइजर से साफ करें।  

किसी को कार देने से पहले करें सैनिटाइजकोरोना काल में यदि किसी दूसरे को अपनी कार देते हैं तो कार वापस मिलने के बाद उसे अच्छी तरह से सेनिटाइज जरूर करें। क्योंकि आपको यह भी नहीं पता कि सामने वाला व्यक्ति आपकी कार को कहां पार्क किया है और उसे किसने किन जगहों पर छुआ है। इसलिए अपनी कार वापस लेने से पहले इसे पूरी तरह से सैनिटाइज करें। सैनिटाइजर स्प्रे या किसी कपड़े को साबुन या सर्फ के पानी में भिगो कर कार की स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को साफ करें।

एसी वेंट्स को करें साफकार के AC वेंट्स गंदे हैं, तो इससे भी काफी तेजी से कीटाणु फैल सकते हैं। ऐसे में अगर ये एसी वेंट्स किसी भी तरह से कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आते हैं, तो ये गाड़ी के अंदर बैठे लोगों को बहुत तेज संक्रमित कर सकते हैं। इसलिए कार के एसी वेंट्स को अच्छी तरह सैनिटाइज करना बहुत जरूरी है।

कार के अंदर इन चीजों को रखेंकार में यात्रा करने से पहले सैनिटाइजर, हैंड सैनिटाइजर, टिश्यू पेपर जैसे जरूरी सामान ध्यान से रख लें। इसके साथ ही कार के अंदर माइक्रो फाइबर क्लॉथ और एक साफ सुथरा कपड़ा जरूर रखें।

कार के इन हिस्सों में है ज्यादा संक्रमण का डरपहली बात तो पूरी कार को ही सैनिटाइज करना चाहिए लेकिन अगर जल्दी न हो तो कार की स्टीयरिंग, गियर नॉब, डैशबोर्ड और सीट, एसी स्विच को जरूर सैनिटाइज करें। कपड़े में सैनिटाइजर लगाकर कार के सभी हिस्सों को अच्छे से पोंछ दें। इससे आपका काफी हद तक बचाव संभव है।

हर ट्रिप पर करें सैनिटाइजकार में बैठने से पहले सैनिटाइजेशन जरूर करें। इसके अलावा घर से ऑफिस तक के बीच में जितनी बार भी कार से बाहर निकलें, कार के भीतर जाने पर स्टीयरिंग, गियर, सीट और डैश बोर्ड को जरूर सैनिटाइज करें। इसके साथ ही कार में अंदर आने से पहले अपने हाथ को भी सैनिटाइज करें।

टॅग्स :कारकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें