लाइव न्यूज़ :

चीन से मंगाई गई इस स्पेशल कार में भारत दौरे पर सफर करेंगे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग, किसी दूसरे देश में नहीं बेची जाती ये खास कार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2019 15:10 IST

इस कार का वजन 3152 किलोग्राम है। फिर भी यह 8 सेकेंड से भी कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। सुरक्षा मानकों पर देंखे तो यह दुनिया की एक सबसे सुरक्षित कारों में से एक है। 

Open in App
ठळक मुद्देयह कार 18 फुट लंबी, 6.5 फुट चौड़ी और 5 फुट ऊंची है।इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है।

दुनिया के सबसे ताकतवर राष्ट्राध्यक्षों में से एक चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग शुमार हैं। जिनपिंग अपने दो दिवसीय भारत दौरे पर हैं। वह तमिलनाडु के मामल्लापुरम में पीएम नरेंद्र मोदी के साथ शिखर वार्ता करेंगे। जिनपिंग के भारत दौरे के लिये चीन से ही उनकी स्पेशल कार लाई गयी हैं। इसी कार से वह भारत का दौरा करेंगे...

उनकी विशेष कार का नाम हॉन्ग्की (Hongqi L5) है। यह एक सेडान कार है। यह कार उनके विमान के साथ चेन्नई उतरी है। उनकी Hongqi L5 कार चीन में बनी सबसे महंगी कारों में से एक है। यह चीन की सरकार की आधिकारिक कार है। 

इस कार की खासियत यह है कि यह सिर्फ चीन में ही बेची जाती है। सुरक्षा कारणों से इस कार से जुड़ी ज्यादा जानकारी लोगों को मालूम नही है। लोगों को इसके इंजन और थोड़ी बहुत और जानकारी ही मालूम है।

इस कार का वजन 3152 किलोग्राम है। फिर भी यह 8 सेकेंड से भी कम समय में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेती है। सुरक्षा मानकों पर देंखे तो यह दुनिया की एक सबसे सुरक्षित कार है। 

यह कार 18 फुट लंबी, 6.5 फुट चौड़ी और 5 फुट ऊंची है। इसकी कीमत लगभग 6 करोड़ रुपये है। कहा यह भी जाता है कि कंपनी इस कार के तीन मॉडल बनाती है। एक राष्ट्रपति के लिये, दूसरी कार परेड के लिये और तीसरा मॉडल चीनी नागरिकों के लिये।

टॅग्स :जी जिनपिंगचीनकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें