लाइव न्यूज़ :

लाला निशान पर दोबारा पहुंची कारों की बिक्री, होंडा की बिक्री रह गई आधी, ये है बाकी कंपनियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 2, 2019 09:57 IST

अक्टूबर महीने में कंपनियों की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ था जिसके पीछे का कारण त्योहारी सीजन और त्योहार के दौरान गाड़ियों पर दी जाने वाली छूट को बताया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगाड़ियों की बिक्री में हो रही गिरावट के पीछे यह भी कहा जा रहा है कि ऑटो इंडस्ट्री में नई कंपनियों का बेहतरीन फीचर्स वाली कार लॉन्च करना है।दूसरी बात यह भी कही जा रही है कि पहले से चल रही कार निर्माता कंपनियों ने लंबे समय तक बिना अपग्रेड किये हुये कार बेचती रही हैं।

ऑटो सेक्टर में 11 महीनों से लगातार हो रही गिरावट अक्टूबर महीने में थोड़ा सुधारी ही थी कि नवंबर के आंकड़े आ गये। नवंबर महीने में एक बार फिर कार और एसयूवी की बिक्री में गिरावट आई है। टॉप ऑटो कंपनियों की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक डीलर सेल लगातार कम होती जा रही है।

हालांकि इस मामले में ह्युंडई की स्थिति फिर भी बाकी कंपनियों के मुकाबले थोड़ा ठीक है। क्योंकि ह्युंडई की गाड़ियों की बिक्री में 2 परसेंट की बढ़त देखी गई बाकी अन्य कंपनियों के नंबर को घटे हुये हैं।

मारुति सुजुकी देश की एक बड़ी कार निर्माता कंपनी है। नवंबर में इसकी बिक्री में 3 परसेंट की गिरावट देखी गई है। साल 2019 के नवंबर में इसकी 1.39 लाख गाड़ियों की बिक्री हुयी जबकि साल 2018 के नवंबर में इसकी 1.43 लाख गाड़ियों की बिक्री हुई थी। कंपनी के मिनी  कार के पोर्टफोलियो में एस-प्रेसो और अल्टो की बिक्री 12 परसेंट घटी है।

महिंद्रा की बिक्री में 10 परसेंट की गिरावट है, टाटा की बात करें तो उनकी बिक्री में 39 परसेंट की गिरावट है वहीं होंडा की बिक्री आधी रह गई है।

हालांकि अक्टूबर महीने में कंपनियों की बिक्री में थोड़ा सुधार हुआ था जिसके पीछे का कारण त्योहारी सीजन और त्योहार के दौरान गाड़ियों पर दी जाने वाली छूट को बताया गया। इसके साथ ही कंपनियों ने अपने बीएस-4 स्टॉक को भी खत्म करने के लिये भी गाड़ियों पर छूट दिया था।

टॅग्स :कारमारुति सुजुकीहोंडा कार्सहुंडईटाटामहिंद्रा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें