लाइव न्यूज़ :

CM केजरीवाल ने किया ऐलान, दिल्ली की बसों में कल से तैनात होंगे 13,000 मार्शल, महिला सुरक्षा होगी प्राथमिकता

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 28, 2019 12:20 IST

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी घटनाएं आये दिन घटती रहती हैं। कई बार सफर के दौरान भी महिलाओं के साथ ऐसी घटना घटित हुयी हैं। कैब चालकों द्वारा भी महिलाओं से अभद्रता और अश्लीलता से जुड़ी खबरें आती रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश की राजधानी दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में महिला सुरक्षा एक चुनौती है।दिल्ली में चलती बस में ही निर्भया के साथ रेप हुआ था। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल से दिल्ली की सभी बसों में में मार्शल तैनात किये जाएंगे। ये मार्शल पब्लिक खासतौर पर महिलाओं की सुरक्षा के लिये तैनात किये जा रहे हैं। बसों में तैनात करने के लिये 13,000 बस मार्शलों की भर्ती की गयी है।बसों में 29 अक्टूबर भैयादूज के दिन से सभी डीटीसी व क्लस्टर स्कीम की बसों में मार्शल तैनात होंगे। ये मार्शल ईवनिंग के साथ-साथ मॉर्निंग शिफ्ट में भी तैनात होंगे। अभी तक केबल डीटीसी बसों ही मार्शल होते थे वो भी सिर्फ ईवनिंग शिफ्ट के लिये। लेकिन अब क्लस्टर बसों में भी मार्शल होंगे और मॉर्निंग व ईवनिंग दोनों शिफ्ट में मार्शल मौजूद रहेंगे। इन मार्शलों में 5500 पोस्ट पर पूर्व होमगार्डों को रखा जा रहा है। फिलहाल डीटीसी के पास 154 होम गार्ड सहित कुल 3256 मार्शल हैं। डीटीसी की इस समय करीब 3700 और क्लस्टर स्कीम की 1600 से ज्यादा बसें हैं। 

टॅग्स :दिल्लीअरविन्द केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील