लाइव न्यूज़ :

लग्जरी कार कंपनी BMW के इंडिया सीईओ रुद्रतेज सिंह का निधन, इस पद तक पहुंचने वाले पहले भारतीय थे 'रूडी'

By रजनीश | Updated: April 20, 2020 18:24 IST

जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज का सोमवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरा बीएमडब्ल्यू परिवार शोक में है।

Open in App
ठळक मुद्देरुद्रतेज सिंह अगस्त 2019 में  बीएमडब्ल्यू ग्रुप में शामिल हुए थे। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू में आने से पहले रुद्रतेज रॉयल एनफील्ड के ग्लोबल प्रेसीडेंट थे।

लग्जरी कार निर्माता कंपनी बीएमडब्ल्यू (BMW)इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रुद्रतेज सिंह का सोमवार को निधन हो गया। रुद्रतेज का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। जर्मन कार निर्माता कंपनी बीएडब्ल्यू ने रुद्रतेज सिंह को 1 अगस्त 2019 को भारत में काम की कमान सौंपी थी। 

ऑटो कंपनी ने एक बयान में कहा कि बीएमडब्ल्यू ग्रुप सदमे में है। कंपनी ने कहा कि 20 अप्रैल को बीएमडब्ल्यू इंडिया के सीईओ रुद्रतेज सिंह का 46 साल की उम्र में निधन हो गया है। कंपनी ने कहा कि हमें अचानक पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। हम उन्हें हमेशा एक प्रेरणादायक और दयालु इंसान के रूप में याद करेंगे। इस बुरे वक्त में हमारी प्रार्थनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।   बीएमडब्ल्यू ने कहा कि उनका निधन एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुआ है जब कंपनी पूरे भारत में डीलर नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में काम काम करने में लगी थी। रुद्रतेज सिंह अगस्त 2019 में  बीएमडब्ल्यू ग्रुप में शामिल हुए थे। सिंह को उनके नजदीकी लोग प्यार से ‘रूडी’ नाम से बुलाते थे। बीएमडब्ल्यू इंडिया के प्रमुख के पद पर नियुक्त होने वाले वह पहले भारतीय थे।

रुद्रतेज सिंह के पास 25 साल से भी अधिक समय का अनुभव था। वह मोटर वाहन और गैर मोटर वाहन उद्योगों दोनों में कई नेतृत्व पदों पर काम कर चुके थे। बीएमडब्ल्यू में आने से पहले रुद्रतेज रॉयल एनफील्ड के ग्लोबल प्रेसीडेंट थे। उससे पहले उन्होंने एफएमसीजी कंपनी यूनीलीवर के लिए भारत में विभिन्न पदों पर 16 साल तक काम किया था। 

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूकार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें