लाइव न्यूज़ :

खरीदना है दमदार बाइक तो आ रही है बजाज डोमिनॉर 250, KTM ड्यूक सहित इन बाइक्स के छूटेंगे पसीने

By रजनीश | Updated: March 1, 2020 15:11 IST

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में पुराने मॉडल वाली डोमिनॉर जैसे ही एलईडी हेडलैंप्स, ड्यूल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। नई बजाज डोमिनॉर 250 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और इसकी वजह से...

Open in App
ठळक मुद्देरिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज की इस डोमिनॉर बाइक की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। नई बजाज डोमिनॉर 250 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और इसकी वजह से बाइक की कीमत भी थोड़ा ज्यादा हो सकती है। 

दो-पहिया वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) ने अपनी पॉवरफुल बाइकबजाज डोमिनॉर 250 (Dominar 250) को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर ली है। कुछ दिनों पहले ही बजाज डोमिनार 250 को टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अब कंपनी जल्द ही सड़कों पर दौड़ती दिखेगी। 

मिली जानकारी के मुताबिक बजाज अपनी इस नई डोमिनॉर बाइक को मार्च के अंत या फिर अप्रैल शुरुआती सप्ताह में लॉन्च कर सकती है। कंपनी की इस मोटरसाइकिल के परफॉर्मेंस की बात करें, तो रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज डोमिनॉर 250 में पावर के लिए 249 सीसी का सिंगल-सिलिंडर, फ्यूल इंजेक्टेड OHC इंजन दिया जाएगा। 

इस बाइक की टक्कर ड्यूक 250 (Duke), हस्कवरना ट्विंस (Husqvarna) जैसी बाइक्स से होगा। केटीएम (KTM) ड्यूक में दिया गया इंजन 30 bhp की मैक्सिमम पावर और 24 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इन बाइकों से कॉम्पिटिशन के लिए बजाज अपने डोमिनॉर 250 के परफॉर्मेंस को थोड़ा ट्यून कर सकती है। 

फीचर्स की बात करें तो इस बाइक में पुराने मॉडल वाली डोमिनॉर जैसे ही एलईडी हेडलैंप्स, ड्यूल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिया जा सकता है। नई बजाज डोमिनॉर 250 में कई बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे और इसकी वजह से बाइक की कीमत भी थोड़ा ज्यादा हो सकती है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बजाज की इस डोमिनॉर बाइक की कीमत करीब 1.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी जा सकती है। पुरानी डोमिनॉर की कीमत 1.36 लाख रुपये थी। बात करें डोमिनॉर 400 की तो भारतीय बाजार में इसकी कीमत 1.90 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। 

बजाज डोमिनॉर 250 के फीचर्स को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। हालांकि इसके फीचर्स को लेकर काफी दावे किए जा रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि आने वाले समय में कंपनी बाइक को लॉन्च करने से पहले ही इसके कुछ और फीचर्स के बारे में जानकारी सामने लाए। जैसे ही जानकारी सामने आती है हम आपको तुरंत इसकी जानकारी देंगे।

टॅग्स :बजाजबाइक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतQueens On the Wheels: सीएम मोहन यादव ने 'क्वींस ऑन द व्हील्स' महिला बाइकिंग टूर को दिखाई हरी झंडी, बोले- स्वच्छ-सुरक्षित टूरिज्म को प्रोत्साहित करेगी महिलाएं

ज़रा हटकेVIDEO: चलती बस और गाड़ियों का गेट खोल बनाता था रील, दिल्ली पुलिस ने सिखाया बाइक सवार को सबक

भारतयूपी में दोपहिया वाहन खरीदने पर मिलेंगे अब 2 हेलमेट?, आदेश पालन नहीं किया तो  दुकानदार का लाइसेंस सस्पेंड?

भारतनए साल से क्या महंगा और क्या सस्ता होगा? जानिए आपकी जेब पर क्या होगा असर

कारोबारनए साल में झटका, 1 जनवरी 2026 से 3,000 रुपये तक की बढ़ोतरी, एथर एनर्जी की घोषणा

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें