लाइव न्यूज़ :

Auto Expo 2018: बजट सत्र छोड़ उद्घाटन करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनंत गीते, नितिन गडकरी पर साधा निशाना

By खबरीलाल जनार्दन | Updated: February 8, 2018 15:35 IST

केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने कहा कि, पीएम मोदी के मेक इन इंडिया में सबसे अहम योगदान ऑटो इंडस्ट्री ने निभाया है। क्योंकि इसी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है।

Open in App

ग्रेटर नोएडा मे आयोजित हुए भारत के 14वें ऑटो एक्सपो 2018 का केंद्रीय मंत्री अनंत गीते ने उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा, "भारी उद्योग मंत्री होने के नाते मैं ये मनता हूं की सियाम और एकमा हमारे मंत्रालय के परिवार के एक हिस्सा हैं। हम एक नई पॉलिसी बनाने जा रहे हैं। जो टैक्स नीति अभी है उसमे भी मशविरा लेकर कुछ बदलाव हम ऊपर मंत्रालय में भेजेंगे।"

उन्होंने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पर निशाना साधते हुए कहा कि, उनकी गति और मेरी गति में अंतर है। एक दौर में जब इंदिरा गांधी चलती थीं तो उनके पीछे मंत्रियों को भागना पड़ता था। ऐसा ही मेरे और गडकरी में है।

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के मेक इन इंडिया में सबसे अहम योगदान ऑटो इंडस्ट्री ने निभाया है। क्योंकि इसी इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा निवेश हुआ है। भारत में सबसे सुरक्षित निवेश करने के अवसर है। इसलिए प्रतियोगिता बढ़ गई है। इसीलिए कंपनियां नई नई कार इस ऑटो एक्सपो में लॉन्च हो रही हैं।

उद्घाटन के मौके पर अनंत गीते के अलावा ऑटो इंडस्ट्री के जाने माने नाम शोभना कमिनेनि, अभय फिरोदिया, अरुण मेहरोत्रा, विष्णु माथुर, विन्नी मेहता, निर्मल के मिंडा, वीरेंद्र गुप्ता भी मोजूद रहे।

इस समारोह में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को भी शामिल होना था पर वे नहीं पहुँच पाये। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सुरेश प्रभु को भी शामिल होने की खबरें थीं पर वे अपनी राजनैतिक व्यस्तताओं की वजह से यहां नहीं पहुंच पाये।

ऑटो एक्सपो 2018 के इनॉगरेशन की शुरुआत गाड़ी चलाने संबंधी जागरुकता कार्यक्रम से हुई। इस दौरान एक शानदार परफॉर्मेंस के जरिये गाड़ी चलते वक्त सावधानियों के बारे में बताया गया। साथ ही भारत में ऑटो इंडस्ट्री के विकास पर भी एक स्टेज प्रोग्राम किया गया।

ऑटो एक्सपो में आज पेश हुई मारुति स्विफ्ट

ऑटो एक्सपो में गुरुवार को मारुति स्विफ्ट के शानदार मॉडल पेश किये गये। जबकि युएम इंडिया ने रेनेगेड थॉर बाइक पेश किया। यूनिटी इंडिया ने भी एक इलेक्ट्रिक कार पेश की।

ऑटो एक्सपो 2018 के पहले दिन क्या हुआ था

इससे पहले ऑटो एक्सपो 2018 में बुधवार (7 फरवरी) को दुनिया की सबसे मशहूर कंपनियों ने करीब 10 नई गाड़ियां लॉन्च की थीं। जबकि करीब 30 गाड़ियां व बाइक शोकेस की गई थीं। इनमें मारुति सुजूकी, मर्सिडेंज बेंज, हुंडई इंडिया, टाटा मोटर्स, बीएमडब्‍ल्यू, हीरो मोटोकॉर्प, यामहा, कावासाकी, होंडा मोटरसाइकिल व स्कूटर, टीवीएस आदि कंपनियां शामिल थीं।

आम लोगों के लिए कब खुलेगा ऑटो एक्सपो 2018

आम लोगों के लिए ऑटो एक्सपो 2018, 9 -14 फरवरी तक खुला रहेगा। लेकिन सुबह 10 बजे केवल बिजनेस क्लास को ही एंट्री मिलेगी। आम लोगों की ऑटो एक्सपो 2018 में एंट्री दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक हो सकेगी। हालांकि वीकेंड (10-11 फरवरी) पर यह शाम सात बजे तक खुला रहेगा।

ऑटो एक्सपो 2018 के टिकट की कीमत और मिलने की जगह

ऑटो एक्सपो 2018 के टिकट मोबाइल ऐप 'बुक माई शो' पर उपलब्‍ध हो गए हैं। इसमें बिजनेस क्लास की टिकट एक दिन के लिए 750 रुपये की है। जबकि सामान्य टिकट एक दिन के लिए 350 रुपये की है। बुक माई शो के अलावा बॉटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन, ओखला बर्ड सैंचुरी ‌आदि पर भी टिकट उपलब्‍ध कराए जा रहे हैं। जबकि ग्रेटर नोएडा में आयोजन स्थल पर करीब 48 टिकट काउंटर बनाए गए हैं।

ग्रेटर नोएडा में तीसरा और भारत में है 14वां ऑटो एक्‍सपो

ऑटो एक्सपो हर दो साल में आयोजित होता है। ग्रेटर नोएडा में इसका तीसरी बार आयोजन हो रहा है। जबकि भारत का यह 14वां ऑटो एक्सपो है। इसके आयोजन की जिम्‍मेदारी सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मेन्युफैक्चरर्स(सियाम) ग्रेटर नोएडा की है। सियाम के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार ऑटो एक्सपो में करीब छह लाख लोगों के आने की उम्मीद है। इसके लिए सुरक्षा के सभी इंतजामात पुलिस के सहयोग से किए गए हैं। 

टॅग्स :ऑटो एक्सपो 2018 दिल्लीअनंत गीतेनितिन गडकरीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीइंदिरा गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें