लाइव न्यूज़ :

घट गया ऑटो पार्ट्स का कारोबार, एक लाख लोगों की नौकरियां गईं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 6, 2019 16:58 IST

हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी कहा कि कलपुर्जों के महंगे होने से उन्हें कारों की कीमत बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। होंडा की बिक्री घट कर आधी हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देवाहन कलपुर्जा उद्योग की वृद्धि वाहन उद्योग पर निर्भर करती है।चालू अवधि में वाहन उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है।

वाहन कलपुर्जा उद्योग का कहना है कि उसका कुल कारोबार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में 10 प्रतिशत गिर गया है और इस उद्योग में करीब एक लाख अस्थायी लोगों की नौकरियां जा चुकी हैं। कलपुर्जा विनिर्माताओं के संगठन आटोमोटिव कंपोनेंट मैन्यूफैक्चरसर्च एसोसिएशन (एक्मा) ने शुक्रवार को यहां कहा कि वाहन बाजार में गिरावट का असर कजपुर्जा बनाने वाली इकाइयों पर भी पड़ा है।एक्मा के अनुसार चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में वाहन कलपुर्जा उद्योग ने कुल 1.79 लाख करोड़ रुपये का कारोबार किया। इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में इस उद्योग का कुल कारोबार 1.99 लाख करोड़ रुपये था। एक्मा ने बताया कि इस अवधि में कारोबार में नरमी का असर निवेश पर भी पड़ा है और उद्योग को दो अरब डॉलर तक के निवेश का नुकसान उठाना पड़ा है।एक्मा के अध्यक्ष दीपक जैन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘वाहन उद्योग लंबे समय से नरमी का सामना कर रहा है। पिछले एक साल से सभी श्रेणियों की कार बिक्री में गिरावट बनी हुई है।’’ उन्होंने कहा कि वाहन कलपुर्जा उद्योग की वृद्धि वाहन उद्योग पर निर्भर करती है और चालू अवधि में वाहन उत्पादन में 15 से 20 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गयी है जिसका वाहन कलपुर्जा उद्योग पर भी विपरीत प्रभाव पड़ा है।जैन ने कहा कि पिछले साल अक्टूबर से इस साल जुलाई तक बहुत बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी से निकाला गया है। उनके अनुसार इस अवधि में करीब एक लाख अस्थायी कर्मचारियों को काम से हटाना पड़ा है।हाल ही में मारुति सुजुकी ने भी कहा कि कलपुर्जों के महंगे होने से उन्हें कारों की कीमत बढ़ाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। इसके अलावा ऑटो मोबाइल सेक्टर में अक्टूबर माह के त्योहारी सीजन में तो थोड़ी बढ़त जरूर देखने को मिली लेकिन नवंबर के आंकड़ों के मुताबिक कारों की बिक्री में एक बार फिर जबरदस्त गिरावट देखी गई है। होंडा जैसी कंपनी की बिक्री 50 प्रतिशत तक घट कर आधी रह गई है।(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAmbala: नशे धुत पुलिसकर्मी ने युवती को कुचला, बेकाबू कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर

कारोबार5 लाख रुपये से कम कीमत की गाड़ी खरीदने पर पैन कार्ड की जरूरत नहीं, जानें क्या है इसका मतलब?

कारोबारबैंक ऑफ बड़ौदा ने कार ऋण पर ब्याज दर 0.30 प्रतिशत घटाई, जानें EMI पर असर

भारतMadhya Pradesh: नर्मदापुरम में रेलिंग तोड़कर नहर में गिरी कार, 3 लोगों की मौत

भारतभारत टैक्सी से सफर होगा आसान, जानें डाउनलोड प्रोसेस और बुकिंग का तरीका

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें