लाइव न्यूज़ :

मारुति की इन 8 कारों ने दिखाया जलवा, तीसरे नंबर पर है डिजायर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2019 09:58 IST

कुछ समय पहले मारुति सुजुकी छोटी कारों में डीजल इंजन बंद करने की योजना पर विचार कर रही थी। बाद में खबर आई कि अब कंपनी अब डीजल इंजन बंद करने की अपनी योजना पर दोबारा विचार कर रही है। मतलब इस बात के संकेत हैं कि डीजल इंजन वाली छोटी कारें मारुति बंद नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदूसरे नंबर पर रही मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो और तीसरे नंबर पर मिड साइज सेडान कार डिजायर। बात करें 7वें और 8वें नंबर की तो यहां एस-प्रेसो और ईको रहीं जिनकी 11,220 और 10,162 यूनिट्स कारें बिकीं। 

मारुति सुजुकी नवंबर महीने में कारों की बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रही और इस माह कुल 1,39,133 यूनिट्स कारों की बिक्री हुई। ऐसा नही है कि मारुति सुजुकी पर मंदी का असर नहीं दिखा क्योंकि बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रहने के बाद भी  इयर ऑन इयर (YoY) नवंबर 2018 की बिक्री के मुताबिक मारुति की कारों में 3.3 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। 

मंदी के दौर में भी मारुति की कार का बिक्री के मामले में पहले नंबर पर रहना कंपनी के प्रति ग्राहकों का विश्वास और किफायती कीमत है। मारुति की कारों के 8 मॉडल ऐसे हैं जिनकी नवंबर में 10 हजार से ज्यादा कारें प्रति मॉडल बिकी हैं। कई कंपनियों का तो ऐसा हाल भी रहा है कि उनके कुछ मॉडल्स की नवंबर में दहाई की गिनती में बिक्री रही है। 

बात करें कि मारुति के किस मॉडल की कार सबसे ज्यादा बिकी तो उसमें स्विफ्ट कार 19,314 यूनिट्स बिक्री के साथ पहले नंबर पर रही। हालांकि नवंबर 2018 में स्विफ्ट की  22, 191 यूनिट्स कारें बिकी थी।

दूसरे नंबर पर रही मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो और तीसरे नंबर पर मिड साइज सेडान कार डिजायर। ऑल्टो भी चौथे नंबर रही जिसकी 10,000 से ज्यादा कारों की बिक्री हुई। वैगन आर और विटारा ब्रेजा की 14,650 और 12,033 यूनिट्स कारें बिकीं। बात करें 7वें और 8वें नंबर की तो यहां एस-प्रेसो और ईको रहीं जिनकी 11,220 और 10,162 यूनिट्स कारें बिकीं। 

कुछ समय पहले कंपनी ने डीजल कारों का प्रॉडक्शन बंद करने की घोषणा की थी। कंपनी ने यह फैसला BS-6 एमिशन के चलते लिया था। बाद में खबर आई कि मारुति डीजल कारों को बंद करने की योजना पर दोबारा विचार कर रही है। जब कंपनी ने डीजल कारों को बंद करने का फैसला लिया था तो उसका कहना था कि BS-6 के मुताबिक छोटी कारों के डीजल इंजन को अपग्रेड करना महंगा है और इससे कार की कीमतें बढ़ेंगी। 

मारुति के अपने इस फैसले पर दोबारा सोचने का कारण बताया जा रहा है कि बाकी कंपनियां छोटी कारों वाले डीजल इंजन को अपग्रेड करने की तैयारी मे हैं। सूत्रों के मुताबिक कंपनी को लग रहा है कि अगर दूसरी कंपनियां इस सेगमेंट में बनी रहीं और वह निकल गई, तो उसके हाथ से अच्छा-खासा मार्केट शेयर चला जाएगा।

टॅग्स :मारुति सुजुकीमारुति सुजुकी डिजायर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसाल 2025ः 45.5 लाख यात्री वाहनों की बिक्री, 2024 के 43.05 लाख वाहनों से 6 प्रतिशत अधिक, जीएसटी दरों में कटौती से फर्राटा

भारतमारुति की ये गाड़ी 1 लाख से ज्यादा सस्ती हुई, GST घटते ही सस्ती हुई ये 5 कारें...

कारोबारGST New Rate: कार दाम 46,400 से 1.29 लाख रुपये की कमी, मारुति सुजुकी ने त्योहार पर दिया तोहफा

भारतमारुति सुजुकी ने लॉन्च की Victoris SUV, जानें फीचर्स और डीटेल्स...

कारोबारजो गुजरात से यूरोप और जापान सहित 100 से ज़्यादा देशों में निर्यात

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें