लाइव न्यूज़ :

2018 BMW X3 19 अप्रैल को होगी भारत में लॉन्च, जानें इस एसयूवी की खूबियां

By सुवासित दत्त | Updated: March 26, 2018 15:25 IST

2018 BMW X3 का भारत में मुकाबला Mercedes-Benz GLC और जल्द लॉन्च होने वाली Audi Q5 से होगा।

Open in App

BMW ने भारत में न्यू-जेनेरेशन X3 के लॉन्च का ऐलान कर दिया है। 2018 BMW X3 को 19 अप्रैल, 2018 को भारत में लॉन्च किया जाएगा। BMW X3 भारत में कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी है। BMW X3 को सबसे पहले साल 2003 में लॉन्च किया गया था। पिछले 14 सालों में इस एसयूवी के अब तक 15 लाख यूनिट बिक चुके हैं। भारत में BMW X3 उन ग्राहकों को पसंद आती है जो 50 लाख रुपये के आसपास की कीमत में एक लग्ज़री एसयूवी खरीदना चाहते हैं।

2018 BMW X3 में भी कई बदलाव किए गए हैं। इस एसयूवी में BMW 5 सीरीज़ की तरह हेडलैंप और ग्रिल लगाए गए हैं। इसमें बड़े एलईडी फॉग लैंप, एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप और एलईडी 3डी टेललैंप लगाए गए हैं। 2018 BMW X3 में 18-इंच के व्हील और इसके टॉप-एंड वेरिएंट में 21-इंच के व्हील लगाए गए हैं।

2018 BMW X3 के इंटीरियर की बात करें इसका केबिन नया है और इसे नए डिजाइन फिलॉसफी पर तैयार किया गया है। 2018 BMW X3 में लगे इंफोटेनमेंट में एप्पल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो की सुविधा है। इंफोटेनमेंट सिस्टम में ऑप्शन जेस्चर कंट्रोल भी दिया गया है। 2018 BMW X3 में फ्रंट और रियर सीट पर अच्छा खासा स्पेस है। इसका व्हीलबेस पिछले मॉडल से 2.2 इंच ज्यादा है।

माना जा रहा है कि 2018 BMW X3 सिर्फ डीज़ल इंजन ऑप्शन में आएगी। इसमें लगा xDrive20d इंजन 188 बीएचपी का पावर देगा। वहीं, XDrive30d इंजन 262 बीएचपी का  पावर देगा। इन दोनों इंजन को 8-स्पीड स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा।

2018 BMW X3 का भारतीय बाज़ार में मुकाबला Mercedes-Benz GLC, Audi Q5 जैसी कारों से होगा। भारत में 2018 BMW X3 की अनुमानित कीमत 50-60 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई जा रही है।

टॅग्स :बीएमडब्ल्यूबीएमडब्ल्यू एक्स3लग्ज़री कार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेलड़के ने दहेज में रेंज रोवर और डुप्लेक्स फ्लैट लेने से मना किया तो लड़की के बाप को आया गुस्सा, दोष बताकर किया रिजेक्ट

क्राइम अलर्टBMW Accident Case: 27 सितंबर तक जेल में रहेगी कार चालक गगनप्रीत कौर, दर्दनाक हादसे में वित्त मंत्रालय के अधिकारी की मौत और पत्नी घायल

भारतDelhi BMW Crash: वित्त मंत्रालय के अधिकारी की दुर्घटना में मौत के एक दिन बाद महिला ड्राइवर गगनप्रीत गिरफ्तार

क्राइम अलर्टVIDEO: दिल्ली में रफ्तार का कहर, BMW की टक्कर से वित्त मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी की मौत, देखें वीडियो

कारोबारलेक्सस इंडिया ने 20.8 लाख रुपये और निसान मोटर इंडिया ने एक लाख रुपये तक घटाए, देखिए लिस्ट

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें