लाइव न्यूज़ :

2018 Audi RS5 ने रखा भारतीय बाज़ार में कदम, कीमत 1.10 करोड़ रुपये

By सुवासित दत्त | Updated: April 12, 2018 11:45 IST

Audi RS5 कूपे के सेकेंड जेनेरेशन मॉडल को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। 2018 Audi RS5 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है और अब इसमें पहले से ज्यादा पावरफुल इंजन लगा है।

Open in App
ठळक मुद्दे2018 Audi RS5 में लगा 2.9-लीटर, TFSI V6 ट्विन टर्बो इंजन 444 बीएचपी का पावर और 600Nm का टॉर्क देता हैये कार 3.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटे है

Audi A5 और Audi S5 के बाद कंपनी ने भारत में 2018 Audi RS5 कूपे को भारत में लॉन्च कर दिया है। 2018 Audi RS5 कूपे की एक्स-शोरूम कीमत 1.10 करोड़ रुपये रखी गई है। 2018 Audi RS5 इस साल भारत में लॉन्च होने वाली दूसरी कार है। भारत में ये कार CBU के तौर पर आएगी।

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सैनन ने खरीदी नई Audi Q7, जानें इस शानदार एसयूवी की खासियत

सेकेंड जेनेरेशन Audi RS5 को नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। नए प्लेटफॉर्म की वजह से कार की परफॉर्मेंस में काफी सुधार हुआ है। कार का वजन पहले से 60 किलोग्राम कम है। इस जर्मन कार के न्यू-जेनेरेशन मॉडल में कई अपग्रेड किए गए हैं। इसमें स्पोर्टी और बोल्ड बंपर, बड़े फ्रंट ग्रिल, मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप और 19-इंच का एलॉय व्हील लगाया गया है।

नई Audi Q7 कार के साथ इस अंदाज में दिखीं कृति सेनन, देखें तस्वीरें

2018 Audi RS5 में जो सबसे बड़ा बदलाव किया गया है वो है इसका 2.9-लीटर TFSI V6 ट्विन टर्बो इंजन। पहले इस कार में V8 इंजन लगा था। 2018 Audi RS5 में लगा 2.9-लीटर, TFSI V6 ट्विन टर्बो इंजन 444 बीएचपी का पावर और 600Nm का टॉर्क देता है। इस इंजन का टॉर्क पिछले जेनेरेशन वाले इंजन से करीब 170Nm ज्यादा है। ये कार 3.9 सेकेंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है और इसकी टॉप स्पीड 280 किलोमीटर प्रति घंटे है।

2018 Audi Q5 भारत में लॉन्च हुई, कीमत 53.25 लाख रुपये से शुरू

2018 Audi RS5 में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, अलाक्रंट्रा अपहोल्स्ट्री, अल्युमीनियम फिनिश्ड पेडल और वर्चुअल कॉकपिट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

टॅग्स :ऑडीऑडी आरएस5लग्ज़री कारविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

हॉट व्हील्स अधिक खबरें

हॉट व्हील्सटोयोटा ने अपने तीन मॉडल- इनोवा क्रिस्टा, फॉर्च्यूनर और हाइलक्स की आपूर्ति अस्थायी तौर पर रोकी, इंजन में अनियमितता मिली थी

हॉट व्हील्सट्रक डाइवरों का सफर सुविधानजनक बनाने के लिए सरकार का फैसला, आज से केबिन में AC लगवाना अनिवार्य

हॉट व्हील्सलग्जरी कार लेने का सपना हर इंसान का होता!, नई कार लेना ही जरूरी नहीं, यहां जानें सबकुछ

हॉट व्हील्सAAP MLA Amit Ratan: पंजाब में आप विधायक अमित रतन का पीए गिरफ्तार, 4 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

हॉट व्हील्सऑटो एक्सपो 2023: मारुति, टाटा से टोयोटा तक, यहां देखिए एक्सपो में प्रदर्शित सभी कान्सेप्ट कारें