देश छोड़कर भागे श्रीलंकाई राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे मालदीव से सिंगापुर होते हुए सऊदी अरब जा रहे हैं। इधर देश में बिगड़ते हालात के बीच कुछ इलाकों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए सेना सड़कों पर उतर गई है। ...
वेस्टइंडीज दौरे के लिए जैसे ही भारत की टी20 टीम का एलान हुआ, सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। टीम में विराट कोहली को न देखकर तुरंत ही ट्विटर पर 'Dropped' ट्रेंड होने लगा। इसे लेकर कई फनी मीम भी शेयर किए गए। ...
मारपीट के आरोपों पर सुनवाई के दौरान अदालत ने जेल की उस सेल का सीसीटीवी फुटेज मांगा है जिसमें शरजील इमाम को रखा गया है। जेल सेवादार को भी अगली सुनवाई के दिन कोर्ट में पेश रहने को कहा गया है। ...
नासा ने नई दूरबीन जेम्स वेब से ली गई अंतरिक्ष की कई नई और रंगीन तस्वीरें जारी की हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नासा की पेश तस्वीरों से जुड़े कुछ ट्वीट को रीट्वीट किये थे। इसी को लेकर चिदंबरम ने उन पर कटाक्ष किया है। ...
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में लखीसराय के जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह एक स्कूल के प्रधानाध्यापक को कुर्ता पायजामा पहनने के कारण फटकारते दिखे थे। आलोचना होने पर जिलाधिकारी ने एक वीडियो जारी कर सफाई दी है। ...
श्रीलंका में जारी सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच प्रदर्शनकारी कब्जे में ली गई सरकारी इमारतों को खाली करने के लिए राजी हो गए हैं। हालांकि राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है जिससे जनता में रोष है। ...
लॉर्ड्स की पिच बल्लेबाजों को रास आती है, लेकिन यहां शुरुआत में गेंदबाजों को भी मदद मिलती है। विराट कोहली के दूसरे वनडे में खेलने की उम्मीद नहीं है। कमर की चोट से जूझ रहे विराट को लेकर टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं उठाएगा। ...
बिहार के फुलवारी शरीफ इलाके में एक संदिग्ध आतंकी गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमले की योजना बना रहा था। पुलिस ने मोहम्मद जलालुद्दीन और अतहर परवेज को गिरफ्तार किया है। दोनो के संबंध पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया से जुड़े हैं। ...