अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ ट्रस्ट के सदस्य और निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेंद्र दास और पुजारी सुनील दास ने गर्भगृह में पूजा अर्चना की। इसका वीडियो सामने आ गया है और ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब गर्भगृह का दृश्य सामने आया है। ...
यह वाक्या बीती 6 जनवरी को घटित हुआ था। जब श्री रंगनाथ मंदिर में श्रद्धालु भगवान के दर्शन के लिए पहुंचे थे। तभी मौका मिलते ही बंदर उनपर हमला करते हुए, उनमें से एक श्रद्धालु का मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद वो सीधे दीवार की छत पर पहुंच गया। ...
भारत के युवा शतरंज सुपरस्टार आर प्रज्ञाननंदा ने यहां टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट के चौथे दौर में चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराया जिससे वह दिग्गज विश्वनाथन आनंद को पीछे छोड़कर भारत के सर्वाधिक रेटिंग वाले खिलाड़ी बन गए। ...
तंजानियन के फेमस कलाकार किली पॉल ने अयोध्या में होने जा रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लेने की इच्छा जाहिर की है। इस दौरान उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' के जरिए अपने फार्महाउस में राम लीला की प्रार्थना गाते हुए भी नजर आएं। ...
रुपये में डॉलर के मुकाबले 3 पैसे की गिरावट आई, अब यह एक यूएस डॉलर की तुलना में सिर्फ 83.15 पर रुका। विदेशों में मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले मजबूत ग्रीनबैक और घरेलू इक्विटी बाजारों में भी भारी बिकवाली पर नजर रखना जरुरी हो गया है। ...
एचडीएफसी बैंक के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के नतीजों के बाद अमेरिका में सूचीबद्ध एचडीएफसी बैंक एडीआर में 7 फीसदी गिरावट देखी गई थी। इसके बाद आज यानी बुधवार को एचडीएफसी के शेयर में 5 फीसदी की गिरावट आ गई है। ...
इन 5 शेयरों में निवेश करने से आप कमा सकते हैं बेहतर रिटर्न, आज इन टॉप जायंट्स अच्छा कर रहे हैं। वहीं, इन्हें आप अगले 7 से 10 दिनों तक रोक कर फिर इनकी बिक्री करें तो आपको ज्यादा फायदा होगा। ...
आईबीपीएस ने विशेषज्ञ अधिकारी के प्री एग्जाम का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब इस तरह कैंडिडेट अपने-अपने रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा कुल 125 नंबरों की थी, जिसमें अभ्यार्थियों को 2 घंटे का समय दिया गया था। ...