Highlightsरेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है।कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं।
मुंबईः मुंबई इंडियन्स के कप्तान हार्दिक पंड्या ने इंडियन प्रीमियर लीग में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाली करने का फैसला किया। कलाई की चोट के कारण क्विटंन डिकॉक मुंबई की एकादश का हिस्सा नहीं हैं। रेयान रिकेल्टन और रोबिन मिंज को एकादश में शामिल किया गया है। हार्दिक पंड्या का फैसला सही साबित हुआ। रिकेल्टन 44 गेंद में शतक पूरा किया और एमआई के लिए सबसे तेज शतक बनाया। रयान रिकेल्टन ने पहली बार शतकीय पंच पूरा किया। रिकेल्टन ने 55 गेंद में 8 छक्के और 10 चौके की मदद से 123 नाबाद रन बनाए।
एक पारी में MI के लिए 50 से अधिक रनों की सबसे अधिक साझेदारियाँ-
3 बनाम डेक्कन चार्जर्स, ब्रेबोर्न, 2010
3 बनाम पीडब्ल्यूआई, वानखेड़े, 2013
3 बनाम आरआर, वानखेड़े, 2023
3 बनाम जीटी, वानखेड़े, 2023
3 बनाम डीसी, वानखेड़े, 2024
3 बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2026
MI के लिए एक पारी में उच्चतम स्कोर-
247/9 बनाम डीसी, दिल्ली, 2024 (दूसरी पारी में बल्लेबाजी)
246/5 बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2024 (दूसरी पारी में बल्लेबाजी)
243/5 बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2026
235/9 बनाम एसआरएच, अबू धाबी, 2021
234/5 बनाम डीसी, वानखेड़े, 2024।
मुंबई इंडियन्स ने इंडियन प्रीमियर लीग मैच में बुधवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पांच विकेट पर 243 रन बनाए। मुंबई की तरफ से रेयान रिकेल्टन ने नाबाद 123 जबकि विल जैक्स ने 46 रन बनाए। रिकेल्टन ने अब एमआई के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड बना लिया है।
उन्होंने 2008 में पहले संस्करण में इसी मैदान पर सीएसके के खिलाफ सनथ जयसूर्या के 114* रन के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। वह एमआई के लिए शतक लगाने वाले दूसरे विकेटकीपर भी हैं। उनसे पहले क्विंटन डी कॉक ने इसी सीज़न में पीबीकेएस के खिलाफ शतक लगाया था।
एमआई के लिए सबसे तेज़ शतक (गेंदों द्वारा)-
44 - रेयान रिकेल्टन बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2026
45 - सनथ जयसूर्या बनाम सीएसके, वानखेड़े, 2008
45 - तिलक वर्मा बनाम जीटी, अहमदाबाद, 2026
47 - कैमरून ग्रीन बनाम एसआरएच, वानखेड़े, 2023
49 - सूर्यकुमार बनाम जीटी, वानखेड़े, 2023।