लाइव न्यूज़ :

बाधा दौड़-400 मीटर के वर्ल्ड चैम्पियन और स्टार धावक निकोलस बेट की कार दुर्घटना में मौत

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 8, 2018 19:25 IST

बेट ने बीजिंग में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से हालांकि वह फार्म हासिल करने के लिये जूझते रहे।

Open in App

नैरोबी, आठ अगस्त: वर्ल्ड चैम्पियनशिप 2015 में 400 मीटर बाधा दौड़ के चैम्पियन कीनियाई एथलीट निकोलस बेट की उनके घर के निकट कार दुर्घटना में मौत हो गई। रिपोर्ट्स के अनुसार 28 साल के बेट की मौत उनके शहर नौरोबी में ही हुई। वे एक दिन पहले ही नाइजीरिया में हुए कॉन्टिनेंटल चैम्पियनशिप में हिस्सा लेकर स्वदेश लौटे थे। निकोलस ने चीन में गोल्ड जीतकर इतिहास रचा था। विश्व स्तर पर छोटी दूरी के रेस में गोल्ड जीतने वाले वह पहले कीनियाई धावक बने थे।

पुलिस अधिकारी पैट्रिक वाम्बानी ने कहा, 'उनकी कार एक अवरोधक से टकराकर पलट गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।' 

मिली जानकारी के अनुसार निकोलस की मौत दुर्घटना स्थल पर ही तत्काल हो गई। बेट ने बीजिंग में विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता था। उसके बाद से हालांकि वह फार्म हासिल करने के लिये जूझते रहे। एथलेटिक्स सहित अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स महासंघ ने उनकी मौत पर दुख जताया है।

खेल जगत से जुड़ी हिंदी खबरों और देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें। यूट्यूब चैनल यहां सब्सक्राइब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट।

टॅग्स :ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह