लाइव न्यूज़ :

कोरोना नहीं हुआ कंट्रोल, तो रद्द किया जा सकता है टोक्यो ओलंपिक

By भाषा | Updated: April 29, 2020 21:06 IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले खेलों को पहले ही अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब ये 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे...

Open in App

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने बुधवार को कहा कि अगर कोरोना वायरस महामारी को नियंत्रित नहीं किया गया तो स्थगित हो चुके टोक्यो ओलंपिक का आयोजन ‘मुश्किल’ होगा।

प्रधानमंत्री आबे का यह बयान टोक्यो ओलंपिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी के बयान के एक दिन बाद आया है, जिन्होंने स्थानीय दैनिक खेल समाचार पत्र को साक्षात्कार के दौरान कहा था कि अगले साल तक अगर कोरोना वायरस बीमारी को नियंत्रित नहीं किया जा सका तो ओलंपिक को रद्द करना पड़ेगा।

आबे ने संसद में कहा, ‘‘कोरोना वायरस पर मानवता की जीत के साक्ष्य के तौर पर हमें ओलंपिक का आयोजन करना चाहिए। अगर हम ऐसी स्थिति में नहीं हुए तो फिर खेलों का आयोजन मुश्किल होगा।’’ 

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हम कहते आए हैं कि हम ओलंपिक और पैरालंपिक का आयोजन करेंगे जिसमें खिलाड़ी और दर्शक पूरी सुरक्षा के साथ हिस्सा ले पाएंगे और यह पूर्ण रूप से आयोजित होगा। मुझे लगता है कि अगर महामारी को नियंत्रित नहीं किया जाता है तो इनका (ओलंपिक का) आयोजन पूर्ण रूप से नहीं हो पाएगा।’’ 

कोरोना वायरस महामारी के कारण इस साल होने वाले खेलों को पहले ही अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया है और अब ये 23 जुलाई 2021 से शुरू होंगे। जापान के खेल दैनिक ‘निक्कन स्पोर्ट्स’ में मंगलवार को प्रकाशित साक्षात्कार में जब मोरी से पूछा गया था कि अगर महामारी का खतरा अगले साल भी बना रहता है तो क्या खेलों को 2022 तक टाला जा सकता है तो उन्होंने कहा था, ‘‘नहीं। अगर ऐसा होता है तो फिर इन्हें रद्द कर दिया जाएगा।’’ 

टोक्यो ओलंपिक खेलों के प्रवक्ता ने हालांकि मंगलवार को ही संवाददाताओं से कहा था कि मोरी की टिप्पणी अध्यक्ष के निजी नजरिये पर आधारित थी। कोरोना वायरस महामारी के कारण दुनिया भर में लगभग 217000 लोगों की मौत हो चुकी है। जापान में लगभग 14000 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और लगभग चार सौ लोगों की जान गई है।

टॅग्स :शिंजो अबेजापानटोक्यो ओलंपिक 2020
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह