लाइव न्यूज़ :

जिनसन जॉनसन ने तोड़ा अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड, विश्व चैंपियनशिप के लिए किया क्वालीफाई

By भाषा | Updated: September 1, 2019 21:36 IST

जॉनसन ने तीन मिनट 37 . 86 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो केरल के इस धावक ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बनाया था।

Open in App

एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जॉनसन ने रविवार को आईएसटीएएफ बर्लिन प्रतियोगिता में 1500 मीटर में रजत पदक जीता और साथ ही 1500 मीटर में अपना राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी तोड़ा। जॉनसन ओलंपिक स्टेडियम में तीन मिनट 35 .24 सेकेंड के समय के साथ अमेरिका के जोशुआ थाम्पसन के बाद दूसरे स्थान पर रहे।

जॉनसन ने तीन मिनट 37 . 86 सेकेंड के अपने ही राष्ट्रीय रिकार्ड में सुधार किया जो केरल के इस धावक ने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बनाया था। उनके नाम पर 800 मीटर का राष्ट्रीय रिकॉर्ड (एक मिनट 45 . 65 सेकेंड) भी है। जॉनसन ने इस प्रदर्शन के साथ ही दोहा में 28 सितंबर से छह अक्टूबर तक होने वाली विश्व चैंपियनशिप के लिए भी क्वालीफाई कर लिया। विश्व चैंपियनशिप का क्वालीफाइंग समय तीन मिनट 36.00 सेकेंड था।

जिनसन ने स्पर्धा के बाद कहा, ‘‘मुझे नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद थी लेकिन मैंने रजत पदक जीतने की उम्मीद नहीं की थी। मैं अब आगे की ट्रेनिंग के लिए अमेरिका के कोलोराडो जाऊंगा और इसके बाद दोहा में विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लूंगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बेहद खुश हूं लेकिन मेरा लक्ष्य तोक्यो 2020 में अच्छा प्रदर्शन करना है।’’

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत'भारतवासियों का विश्वास मुझे न रुकने देता है, न थकने' नीदरलैंड्स में बोले PM मोदी

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह