लाइव न्यूज़ :

भारतीय एथलीट भावना जाट ने 20 किमी पैदल चाल में बनाया नया रिकॉर्ड, ओलंपिक के लिए किया क्वालिफाई

By भाषा | Updated: February 15, 2020 13:52 IST

भावना ने इस तरह पिछले साल अक्टूबर में बनाए गए 1:38.30 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में काफी सुधार किया।

Open in App
ठळक मुद्दे भारतीय एथलीट भावना जाट ने 2020 ओलंपिक के लिये क्वालिफाई किया।राजस्थान की इस एथलीट ने 1:29.54 सेकेंड के समय से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।

भारतीय एथलीट भावना जाट ने शनिवार को रांची में राष्ट्रीय चैंपियनशिप की 20 किमी पैदल चाल स्पर्धा में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के बाद 2020 ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया। राजस्थान की इस एथलीट ने 1:29.54 सेकेंड के समय से ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया, जिसका क्वालिफिकेशन समय 1:31.00 सेकेंड था।

भावना ने इस तरह पिछले साल अक्टूबर में बनाए गए 1:38.30 सेकेंड के अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में काफी सुधार किया। प्रियंका गोस्वामी 1:31.36 सेकेंड के समय से ओलंपिक कट से करीब से चूक गईं, जिसका आयोजन 24 जुलाई से नौ अगस्त तक तोक्यो में किया जाएगा।

उन्होंने 2018 में बेबी सौम्या के 1 घंटे 31.29 मिनट के नेशनल रिकॉर्ड को लगभग 2 मिनट के अंतर से ध्वस्त किया। हालांकि, प्रियंका गोस्वामी ने कुछ सेकंडों से क्वॉलिफाइ करने से चूक गईं। उन्होंने यहां 1:31.36 का समय निकाला।

टॅग्स :ओलंपिकटोक्यो ओलंपिक
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी पर हुआ सवाल, भड़के सोशल मीडिया यूजर्स; जानें पूरी वजह

क्रिकेटटी20 विश्व कप चैंपियन, रन बनाने में फुस्स सूर्यकुमार यादव?, 2028 में होने वाले ओलंपिक खेल खेलेंगे, जानें बीसीसीआई ने क्या कहा?

अन्य खेलविंटर ओलंपिक: बर्फ-गर्मी के बीच मुकाबला!

भारतभारतीय खेल 2026ः दांव पर होंगे कई विश्व खिताब, लॉस एंजिलिस 2028 टिकट कटाने का मौका, देखिए शेयडूल, 12 माह कहां व्यस्त रहेंगे खिलाड़ी

अन्य खेलमनोरम अहमदाबाद को ओलंपिक के लिए बनाना होगा वैश्विक शहर

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह