लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस का प्रकोप जारी, साल 2021 में भी नहीं हो सकेगा टोक्यो ओलंपिक!

By भाषा | Updated: April 20, 2020 10:29 IST

कोरोना वायरस के चलते टोक्यो ओलंपिक को 2021 तक के लिए स्थगित कर दिया गया है, लेकिन फिलहाल ये संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है...

Open in App

कोरोना वायरस के खिलाफ जापान की प्रतिक्रिया की आलोचना करने वाले देश के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने सोमवार को चेताया कि उन्हें डर है कि स्थगित हुए ओलंपिक 2021 में भी आयोजित नहीं हो पाएंगे।

कोबे यूनिसर्विटी में संक्रमण रोगों के प्रोफेसर केंटारो इवाटा ने कहा, ‘‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे नहीं लगता कि अगले साल भी ओलंपिक के आयोजन की संभावना है।’’

जापान और अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) खिलाड़ियों और खेल महासंघों के दबाव के बीच पिछले महीने टोक्यो 2020 खेलों को जुलाई 2021 तक स्थगित करने पर सहमत हो गए थे। हाल के दिनों में हालांकि कोरोना वायरस महामारी का दुनिया भर में फैलना जारी है और ऐसे में सवाल उठाए जाने लगे हैं कि क्या एक साल का विलंब पर्याप्त होगा।

इवाटा ने मीडिया से कहा, ‘‘ओलंपिक के आयोजन के लिए दो शर्तें हैं, पहली- जापान में कोविड-19 नियंत्रण में हो और दूसरी यह कि दुनिया भर में कोविड-19 नियंत्रण में हो क्योंकि आपको दुनिया भर से खिलाड़ियों और दर्शकों को आमंत्रित करना होगा।’’

इवाटा ने कहा कि उन्हें अगले साल तभी खेलों के आयोजन की उम्मीद नजर आती है जब इनमें आमूलचूल बदलाव किया जाए, जैसे कि कोई दर्शक नहीं आएं या काफी सीमित प्रतिनिधित्व हो।

टॅग्स :कोरोना वायरसटोक्यो ओलंपिक 2020ओलंपिकजापान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वआखिर क्यों जापानी पत्रकार को इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने किया अरेस्ट?, विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी ने कहा- एक रिहा, अभी भी जेल में दूसरा शख्स

कारोबारजापान, ऑस्ट्रेलिया ने कहा- नो?, 7 देशों से युद्धपोत भेजने की मांग?, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को झटका?

विश्वकुरोसावा की राशोमन, जॉर्जेस सीमेनॉन की किताबें और नीचा नगर

कारोबारभारत के साथ कारोबार बढ़ाने को लेकर बेताब दुनिया

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

एथलेटिक्स अधिक खबरें

एथलेटिक्सटोक्यो ओलंपिकः पीवी सिंधु के कांस्य पदक जीतने के बाद राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने भी दी बधाइयां, जानिए अन्य लोगों ने क्या कहा

एथलेटिक्सMirabai Chanu ने रच दिया इतिहास, वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीतने वाली पहली ओलंपियन!

एथलेटिक्सपोल वॉल्टर डुप्लांटिस ने रच दिया इतिहास, तोड़ा सर्जेइ बुबका का 26 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड

एथलेटिक्सआईओसी अध्यक्ष थॉमस बाक ने कर दिया साफ, टोक्यो ओलंपिक के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता

एथलेटिक्सपहलवान दीपक पूनिया को हॉस्पिटल से छुट्टी, घर में पृथक रहने की सलाह