लाइव न्यूज़ :

शिंजो आबे की जगह लेंगे योशिहिदो सुगा! भावी जापानी प्रधानमंत्री बोले- कूटनीति के मामले में मुझे संभवत: मदद की जरूरत होगी

By भाषा | Updated: September 12, 2020 20:24 IST

उल्लेखनीय कि अगस्त महीने के अंत में आबे ने स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषण की थी। वह दिसंबर 2012 से ही देश के प्रधानमंत्री पद संभाल रहे हैं। सुगा इस समय मुख्य कैबिनेट सचिव के पद पर कार्यरत हैं और सोमवार होने वाले पार्टी चुनाव में उनके जीतने की उम्मीद है।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेताओं से व्यक्तिगत संबंध नहीं होने की वजह से शीर्ष पद ग्रहण करने के बाद उन्हें आबे की मदद की जरूरत पड़ेगी।संसद में प्रधानमंत्री के लिए मतदान होगा और पार्टी का बहुमत होने की वजह से सुगा का इस पद पर काबिज होना तय माना जा रहा है।जापान की नीति में निरंतरता और स्थिरता लेकर आए है एवं देश का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय समुदाय में बढ़ाया।

तोक्योः जापान के संभावित प्रधानमंत्री योशिहिदो सुगा ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री का पद छोड़ने जा रहे शिंजो आबे की तरह कूटनीतिक कुशलता की कमी और आबे की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प जैसे नेताओं से व्यक्तिगत संबंध नहीं होने की वजह से शीर्ष पद ग्रहण करने के बाद उन्हें आबे की मदद की जरूरत पड़ेगी।

उल्लेखनीय कि अगस्त महीने के अंत में आबे ने स्वास्थ्य कारणों से प्रधानमंत्री पद छोड़ने की घोषण की थी। वह दिसंबर 2012 से ही देश के प्रधानमंत्री पद संभाल रहे हैं। सुगा इस समय मुख्य कैबिनेट सचिव के पद पर कार्यरत हैं और सोमवार होने वाले पार्टी चुनाव में उनके जीतने की उम्मीद है।

इसके बाद बुधवार को संसद में प्रधानमंत्री के लिए मतदान होगा और पार्टी का बहुमत होने की वजह से सुगा का इस पद पर काबिज होना तय माना जा रहा है। उल्लेखनीय है कि आबे ने अपने कार्यकाल में 80 विदेश यात्राएं की हैं और विशेषज्ञों का मानना है कि उन्होंने जापान की नीति में निरंतरता और स्थिरता लेकर आए है एवं देश का प्रभाव अंतरराष्ट्रीय समुदाय में बढ़ाया।

खासतौर पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के साथ व्यक्तिगत मित्रता। सुगा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री आबे के नेतृत्व में कूटनीति शानदार रहा है। मैं उसका मुकाबला नहीं कर सकता। मुझे लगता है कि एक कूटनीतिक रुख है जिसके अनुरूप मैं हूं और मैं अपनी शैली पर कार्य करता रहूंगा लेकिन निश्चित रूप से मैं आबे के साथ परमार्श करूंगा।’’ उल्लेखनीय है कि सुगा के साथ पूर्व रक्षामंत्री शीबेरु इशिबा और पूर्व विदेशमंत्री फुमिया किशिदा भी प्रधानमंत्री पद के लिए मैदान में हैं। 

टॅग्स :जापानशिंजो अबेअमेरिकानरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा