लाइव न्यूज़ :

यमन: सुरक्षा बलों और हूती विद्रोहियों के बीच झड़प में 140 लड़ाकों की मौत

By भाषा | Updated: October 14, 2021 21:14 IST

Open in App

सना, 14 अक्टूबर (एपी) यमन के सुरक्षा बलों और देश के विद्रोही हूती लड़ाकों के बीच इस सप्ताह मारिब प्रांत में हुई जबरदस्त झड़प में दोनों ओर से कम से कम 140 लड़ाके मारे गए। आदिवासी नेताओं और सुरक्षा अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकारी नियंत्रण वाले अब्दिया और अल-जुबाह जिलों में पिछले 24 घंटे से जबरदस्त लड़ाई जारी है।

पिछले कुछ सप्ताह से ईरान समर्थित शिया हूती विद्रोहियों ने रणनीतिक रूप से अहम इस प्रांत में हमले तेज कर दिए हैं। साथ ही हूती लड़ाकों ने सीमा पार सऊदी अरब में भी हमले तेज किए हैं जोकि हूती विद्रोहियों के खिलाफ यमन की सरकार का समर्थन करता है।

अधिकारियों ने बताया कि सरकारी बलों ने उन इलाकों को दोबारा अपने नियंत्रण में लेने के लिए प्रयास तेज किए जिन्हें पिछले सप्ताह विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया था। इसके परिणामस्वरूप दोनों तरफ से टकराव बढ़ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना