लाइव न्यूज़ :

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाज का मलबा 80 साल बाद दक्षिण चीन सागर में मिला

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 23, 2023 14:17 IST

डूबे जापानी जहाज का मलबा इस हफ्ते की शुरुआत में फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1,000 से अधिक लोगों के साथ जापानी जहाज मोंटेवीडियो मारू समुद्र में समा गया था।

Open in App
ठळक मुद्देद्वितीय विश्व युद्ध के दौरान डूबे जहाज का मलबा मिला80 साल बाद मिला फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मलबाजहाज पर सवार थे 1000 लोग

नई दिल्ली: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान 1,000 से अधिक लोगों के साथ डूबा एक जापानी परिवहन जहाज 80 साल बाद समुद्र की गहराई से ढूंढ निकाला गया है। वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार समुद्र में जापानी जहाज मोंटेवीडियो मारू का मलबा मिला है। जापानी जहाज मोंटेवीडियो मारू पर 850 युद्धबंदी और 200 नागरिक सवार थे जब इसे जापानी सैनिकों ने 1942 में पापुआ न्यू गिनी में पकड़ लिया था। जहाज को कब्जे में लेने के दौरान सैनिक नहीं जानते थे कि ये जापान का ही जहाज है। बाद में ये जहाज एक अमेरिकी पनडुब्बी, स्टर्जन से दागे गए टारपीडो का निशाना बन गया और समुद्र की गहराई में दफन हो गया था।

इसके डूबने को शुरू में मित्र देशों की सेना द्वारा सफलता के रूप में घोषित किया गया था। बाद में ये सामने आया कि सवार लोगों में अधिकांश मित्र देशों के ही नागरिक थे जो जापान के बंदी थे। डूबे जापानी जहाज का मलबा इस हफ्ते की शुरुआत में फिलीपींस के दक्षिण चीन सागर में मिला था। ऑस्ट्रेलियाई रक्षा विभाग, ऑस्ट्रेलिया के साइलेंटवर्ल्ड फाउंडेशन के समुद्री पुरातत्वविदों और गहरे समुद्र सर्वेक्षण करने वाली  डच कंपनी फुग्रो के विशेषज्ञों के संयुक्त प्रयास से ये सफलता मिली। 

मिशन के लिए फिलीपींस के तट पर इस महीने की शुरुआत में तलाशी अभियान शुरू किया गया था। पोत की पहचान आधिकारिक रूप से सत्यापित होने से पहले दो सप्ताह के भीतर, मोंटेवीडियो मारू की काल्पनिक तस्वीर बनाई गई थी। डूबे जहाज का मलबा खोजने में दल वर्षों के शोध में जुटा था। आखिरकार तैयारी काम आई और 80 साल पहले डूबे जहाज का मलबा खोज निकाला गया। 

इस त्रासदी ने  एक दर्जन से अधिक देशों को प्रभावित किया था। जापानी जहाज पर डेनमार्क, न्यूजीलैंड और संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ-साथ जापान के लोग भी सवार थे। वॉइस ऑफ अमेरिका की रिपोर्ट के अनुसार मोंटेवीडियो मारू से कोई वस्तु या मानव अवशेष नहीं हटाया जाएगा। नई खोज पर प्रतिक्रिया देते हुए, ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधान मंत्री रिचर्ड मार्लेस ने ट्वीट किया, "80 से अधिक वर्षों से, सैकड़ों ऑस्ट्रेलियाई परिवारों ने मोंटेवीडियो मारू की खबर का इंतजार किया है। इस सप्ताह, एक असाधारण खोज प्रयास के लिए धन्यवाद, जहाज की खोज कर ली गई है। ऑस्ट्रेलिया की सेवा करने वाले 850 सदस्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। हम उन्हें याद रखेंगे।"

टॅग्स :अमेरिकाजापानफिलीपींसचीनऑस्ट्रेलिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

पूजा पाठगुड फ्राइडे : क्रूस पर इंसानियत का देवता

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."