लाइव न्यूज़ :

संयुक्त राष्ट्र में दो साल में पहली बार होगी विश्व नेताओं की बैठक

By भाषा | Updated: September 21, 2021 16:47 IST

Open in App

न्यूयार्क, 21 सितंबर (एपी) दुनिया भर के नेता दो साल में पहली बार मंगलवार को संयुक्त राष्ट्र में एकत्र होंगे और विभिन्न संकटों से निपटने को लेकर चर्चा करेंगे। इन मुद्दों में अब भी लोगों को डरा रही कोविड-19 महामारी और धरती का लगातार गर्म होना शामिल हैं।

इसके अलावा अमेरिका व चीन के बीच बढ़ता तनाव, नए तालिबान शासकों के तहत अफगानिस्तान का अस्थिर भविष्य और यमन, सीरिया तथा इथियोपिया के टिग्रे क्षेत्र में संघर्ष जैसे मुद्दे भी बने हुए हैं।

पिछले साल कोई भी नेता संयुक्त राष्ट्र नहीं आए थे क्योंकि उस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही थी। इसलिए उनके पहले से रिकार्ड किए गए भाषण ही हुए। इस वर्ष, महासभा ने नेताओं को न्यूयार्क आने या ऑनलाइन संबोधित करने का विकल्प दिया था। 100 से अधिक राष्ट्राध्यक्षों और शासनाध्यक्षों ने महासभा कक्ष में उपस्थित होने का निर्णय लिया।

संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे तथा दुनिया की स्थिति को लेकर अपनी चिंता व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और प्रगति के रास्ते आने वाले व्यवधानों को दूर करने के लिए एक दृष्टिकोण रखेंगे।

परंपरा के अनुसार बैठक को संबोधित बोलने वाला सबसे पहला देश ब्राजील है और उसके राष्ट्रपति राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो ने अभी तक कोविड टीका नहीं लगवाया है। उन्होंने पिछले दिनों फिर कहा था कि वह कोविड टीके लेने की जल्दबाजी में नहीं हैं। उन्होंने टीका नहीं लगवाने को सही ठहराते हुए कहा कि वह कोविड -19 से पीड़ित थे और इसलिए उनके शरीर में एंटीबॉडी का उच्च स्तर है।

मंगलवार की सुबह जिन तीन वक्ताओं पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी, उनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग और ईरान के नवर्निवार्चित राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी शामिल हैं। चीनी राष्ट्रपति वीडियो के जरिये संबोधन देंगे।

संयुक्त राष्ट्र महासभा की वार्षिक आम बैठक के उद्घाटन से पहले गुतारेस ने सख्त चेतावनी जारी करते हुए कहा क अगर अमेरिका और चीन अपने "पूरी तरह से ठंडे " संबंधों को दुरूस्त नहीं करते, तो दुनिया एक नए और संभवत: अधिक खतरनाक शीत युद्ध की ओर बढ़ सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर