लाइव न्यूज़ :

चुनाव जीतने के लिए जरूरी 270 सीट पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे हैं: बाइडेन

By भाषा | Updated: November 5, 2020 08:55 IST

Open in App

(ललित के. झा)

वाशिंगटन, पांच नवंबर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन ने बुधवार को कहा कि वह चुनाव जीतने के लिए 270 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ के जादूई आंकडें को पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत हासिल कर रहे हैं।

कई प्रमुख मीडिया संगठनों के विस्कॉन्सिन और मिशिगन राज्यों में बाइडेन को विजयी बताने के बाद पूर्व उप राष्ट्रपति ने एक बयान में इसे अमेरिकी जनता, लोकतंत्र और अमेरिका की जीत करार दिया।

‘द न्यूयार्क टाइम्स’ के अनुसार बाइडेन को 253 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ हासिल हुई हैं वहीं रिपब्लिकन पार्टी से उनके प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप को 214 सीट मिली है।

‘पोलिटिको’ के अनुमान के मुताबिक बाइडेन को 264 वहीं ट्रंप को 214 ‘इलेक्टोरल कॉलेज सीट’ मिली हैं। ट्रंप के प्रचार अभियान ने मिशिगन और विस्कॉन्सिन में मतगणना को अदालत में चुनौती दी है।

बाइडेन ने अपने गृह राज्य डेलावेयर में अपने भाषण में कहा,‘‘ लेकिन ये केवल मेरी जीत नहीं होगी या हमारे अकेले की जीत नहीं होगी। ये अमेरिकी जनता, हमारे लोकतंत्र और अमेरिका की जीत होगी। जब हम जीतेंगे तो कोई ‘ब्ल्यू’ राज्य या ‘रेड’ राज्य नहीं होगा, केवल संयुक्त राज्य अमेरिका होगा। ईश्वर आप सबका भला करे और हमारे सैनिकों की रक्षा करे।’’

उन्होंने कहा यह स्पष्ट है कि हम राष्ट्रपति चुनाव जीतने के लिए जरूरी ‘‘ 270 सीट पाने के लिए पर्याप्त राज्यों में जीत दर्ज कर रहे हैं।’’

उनके संबोधन के दौरान पार्टी की उप राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस भी उनके साथ मौजूद थीं।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां