लाइव न्यूज़ :

बाइडन प्रशासन के साथ ‘‘बेहद सक्रिय और सकारात्मक’’ तरीके से काम करेंगे : संरा

By भाषा | Updated: January 21, 2021 10:30 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

संयुक्त राष्ट्र, 21 जनवरी संयुक्त राष्ट्र प्रमुख के प्रवक्ता ने अंतरराष्ट्रीय लक्ष्यों को पूरा करने में अमेरिका की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करते हुए बुधवार को कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस और अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन ‘‘बेहद सक्रिय और सकारात्मक’’ तरीके से मिलकर काम करेंगे।

प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने कहा कि गुतारेस सही समय आने पर अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन से बात करेंगे।

दुजारिक ने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘ शांति और सुरक्षा के मामलों पर अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य पूरे करने में अमेरिका की एक अहम भूमिका है। हम सतत विकास के लिए और दुनिया के सभी लोगों के लिए मानवाधिकारों को सुनिश्चित करने के लक्ष्य से बाइडन प्रशासन के साथ काम करने को उत्साहित हैं।’’

दुजारिक ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने जलवायु, वैश्विक स्वास्थ्य, विश्व स्वास्थ्य संगठन और कोरोना वायरस के मुद्दों पर बाइडन प्रशासन के कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर करने से जुड़ी खबरें देखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम इन खबरों का स्वागत करते हैं। हम इन घटनाक्रमों का स्वागत करते हैं। इन कार्यकारी आदेशों पर हस्ताक्षर होने के बाद इनके नीति बनते ही हम इसका आधिकारिक रूप से भी स्वागत करेंगे।’’

दुजारिक ने कहा कि महासचिव और नया बाइडन प्रशासन ‘‘ बेहद सक्रिय और सकारात्मक तरीके से’’ मिलकर काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर