लाइव न्यूज़ :

भारत और चीन के साथ मित्रवत और संतुलित संबंध बनाने की दिशा में काम करूंगा: नेपाल के विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: September 22, 2021 20:50 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 22 सितंबर नेपाल के नवनियुक्त विदेश मंत्री नारायण खड़का ने बुधवार को कहा कि वह भारत और चीन के साथ मित्रवत तथा संतुलित संबंध बनाने और विदेश संबंधों से जुड़े मामलों पर राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा के नेतृत्व वाली सरकार की अनुशंसा पर खड़का की नियुक्ति की। राष्ट्रपति ने बुधवार को शीतल निवास पर एक आधिकारिक समारोह में खड़का (72) को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

बुधवार को कार्यभार संभालने के बाद विदेश मंत्री ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि वह अपने दोनों पड़ोसी मुल्कों भारत और चीन के साथ बेहद मित्रवत,सुलभ और संतुलित संबंध सुनिश्चित करने की दिशा में काम करेंगे।

‘माई रिपब्लिका वेबसाइट’ की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री ने कहा कि किसी देश की विदेश नीति किसी एक विशेष राजनीतिक दल की नहीं होती और वह विदेश संबंधों से जुड़े मामलों पर अन्य राजनीतिक दलों के साथ राष्ट्रीय सहमति बनाने की दिशा में काम करेंगे।

गौरतलब है कि मंगलवार शाम को बालुवतार में देउबा के आवास पर सत्तारूढ़ पार्टी के गठबंधन के शीर्ष नेताओं की बैठक में प्रधानमंत्री ने नेपाल के नए विदेश मंत्री के तौर पर खड़का के नाम का प्रस्ताव रखा था।

खड़का ने पुणे में एक विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की है। अभी तक विदेश मंत्री का प्रभार प्रधानमंत्री के पास था।

देउबा के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन होने के दो महीने से अधिक समय बाद भी विदेश मंत्री का पद रिक्त था। खड़का की नियुक्ति से सरकार में अब देउबा और एक राज्य मंत्री समेत कुल सात मंत्री हैं।

खड़का 1990 में तत्कालीन प्रधानमंत्री कृष्ण प्रसाद भट्टराई के सलाहकार रहे थे। वह 2014 में शहरी विकास मंत्री भी रह चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर