लाइव न्यूज़ :

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ अमेरिका में तय किए गए नए आरोप

By भाषा | Updated: June 25, 2020 14:53 IST

अमेरिका में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ पिछले साल जो 18 आरोप उनके स्थान पर नए आरोप लगाए हैं। असांजे ने 17 वर्षीय एक हैकर के साथ भी काम किया था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ आरोप लगाया है।अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने असांजे के खिलाफ पिछले साल जो 18 आरोप लगाए थे।

वाशिंगटन: अमेरिका में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे के खिलाफ यूरोप और एशिया में आयोजित सम्मेलनों में हैकरों को भर्ती करने और हैकिंग संगठन के सदस्यों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने के नए आरोप लगाए गए हैं। असांजे के खिलाफ बुधवार को घोषित गए नए आरोपों में कहा गया है कि उन्होंने यूरोप और एशिया में आयोजित सम्मेलनों में हैकरों को इसलिए भर्ती किया ताकि वे उनकी वेबसाइट को खुफिया जानकारी मुहैया करा सकें।

अमेरिकी न्याय मंत्रालय ने असांजे के खिलाफ पिछले साल जो 18 आरोप लगाए थे, उनके स्थान पर नए आरोप लगाए हैं, लेकिन अभियोजकों का कहना है कि ये नए आरोप खुफिया जानकारी खरीदने और जारी करने के असांजे के प्रयासों को रेखांकित करते हैं। सम्मेलनों में हैकरों की भर्ती करने के अलावा असांजे पर ‘लुल्जसेक’ और ‘अनानमस’ हैकिंग समूहों के सदस्यों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया गया है।

अभियोजकों ने बताया कि असांजे ने 17 वर्षीय एक हैकर के साथ भी काम किया, जिसने उन्हें बैंक से चुराई सूचना दी और उन्होंने किशोर को निर्देश दिया कि वह उच्च रैंकिंग वाले सरकारी अधिकारियों की ऑडियो रिकॉर्डिंग समेत अतिरिक्त सामग्री चुराए।

असांजे के वकील बैरी पोलक ने एक बयान में कहा, ‘‘सरकार का जुलियन असांजे के पीछे पड़ जाना हर जगह पत्रकारों और लोगों के सूचना के अधिकार के लिए बड़ा खतरा है।’’ असांजे को लंदन स्थित एक्वाडोर के दूतावास से निष्कासित किए जाने के बाद पिछले साल गिरफ्तार किया गया था। उन्होंने बलात्कार एवं यौन उत्पीड़न के आरोपों के कारण स्वीडन जाने से बचने के लिए दूतावास में शरण ले रखी थी। 

टॅग्स :अमेरिकाजूलियन असांजे
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा