लाइव न्यूज़ :

विकीलीक्स संस्थापक जूलियन असांजे की मौत ब्रिटिश जेल में हो सकती है, 60 डॉक्टरों का ब्रिटेन के गृह सचिव को खुला पत्र

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 25, 2019 10:35 IST

Open in App
ठळक मुद्दे8 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई जूलियन असांजे इन दिनों जासूसी अधिनियम के आरोपों के तहत एक ब्रिटिश जेल में बंद हैं 60 ब्रिटिश डॉक्टरों की टीम ने  ब्रिटेन के गृह सचिव को खुला पत्र

विकीलीक्स के संस्थापक 48 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई जूलियन असांजे इन दिनों जासूसी अधिनियम के तहत दायर आरोपों  में  एक ब्रिटिश जेल में बंद हैं। उनके बारे में 60 ब्रिटिश डॉक्टरों की टीम ने  ब्रिटेन के गृह सचिव को खुला पत्र लिखकर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी है। डॉक्टरों ने अपने पत्र में लिखा है कि विकीलीक्स के संस्थापक असांजे की मौत ब्रिटिश जेल में हो सकती है।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि ब्रिटेन से अमेरिका प्रत्यार्पित करने के लिए कानूनी प्रक्रिया चल रही है। सूत्रों के हवाले से यह बात सामने आ रही है कि अमेरिकी जेल में असांजे को 175 साल तक की सजा सुनाई जा सकती है।

इस बीच 60 से अधिक डॉक्टरों ने सोमवार को एक खुला पत्र लिखा जो मीडिया में प्रकाशित भी हुआ है। इस पत्र में लिखा गया है कि जूलियन असांजे की सेहत इतनी खराब है कि विकीलीक्स के संस्थापक एक शीर्ष-सुरक्षा ब्रिटिश जेल के अंदर मर सकते हैं।

48 वर्षीय ऑस्ट्रेलियाई अभी भी जासूसी अधिनियम के तहत दायर आरोप में ब्रिटेन के जेल में बंद हैं। ब्रिटेन से उसे प्रत्यर्पित करने के लिए अमेरिकी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है, यह संभव है कि उसे अमेरिकी जेल में 175 साल तक की सजा हो सकता है।

इसके अलावा ब्रिटेन की आंतरिक मंत्री गृह सचिव प्रीति पटेल को लिखे पत्र में, डॉक्टरों ने असांजे को दक्षिण-पूर्व लंदन की बेल्मश जेल से विश्वविद्यालय के शिक्षण अस्पताल में ले जाने के लिए कहा है।

इसके अलावा इस पत्र में यह भी लिखा है कि श्री असांजे को उनके शारीरिक और मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य की स्थिति के लिए तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा मूल्यांकन की आवश्यकता है"।

 संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार के स्वतंत्र विशेषज्ञ ने कहा कि असांजे का जिस तरह से उत्पीड़न किया जा रहा है वह उनके जीवन के लिए घातक हो सकता है। डॉक्टरों ने 16 पृष्ठों के इस खुले पत्र में कहा, ‘‘ हमने चिकित्सक के तौर पर यह पत्र जूलियन असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के बारे में हमारी गंभीर चिंताओं को व्यक्त करने के लिए लिखा है।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘ असांजे के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तत्काल विशेषज्ञ चिकित्सा की आवश्यकता है। ’’  

टॅग्स :जूलियन असांजेअमेरिकाब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल 

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वUK PM Keir Starmer: केअर स्टार्मर के बाद कौन बनेगा प्रधानमंत्री, देखिए दावेदारों की पूरी सूची?

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत