लाइव न्यूज़ :

बगदादी को मरवाने में पत्नी का हाथ, सीआईए को दिए गए थे अहम सुराग: न्यूयॉर्क टाइम्स

By भाषा | Updated: October 28, 2019 20:31 IST

केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने शुरुआती गुप्त सूचना के आधार पर बगदादी के ठिकानों की सटीक पहचान करने के लिये इराकी और कुर्दिश खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जासूसों को काम पर लगाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया में अमेरिका के विशेष अभियान बलों के हमले के दौरान खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया था।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इसकी घोषणा की।

अमेरिकी समाचार पत्र 'न्यूयॉर्क टाइम्स' के अनुसार खुफिया एजेंसी सीआईए को आईएस सरगना अबू बकर अल बगदादी के संभावित ठिकाने के बारे में कुछ महीने पहले पता चला था जब उसकी एक पत्नी और एक संदेशवाहक को गिरफ्तार किया गया था।

केन्द्रीय खुफिया एजेंसी (सीआईए) ने शुरुआती गुप्त सूचना के आधार पर बगदादी के ठिकानों की सटीक पहचान करने के लिये इराकी और कुर्दिश खुफिया अधिकारियों के साथ मिलकर काम किया। साथ ही उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिये जासूसों को काम पर लगाया गया।

बगदादी ने शनिवार को उत्तरी सीरिया में अमेरिका के विशेष अभियान बलों के हमले के दौरान खुद को आत्मघाती बम से उड़ा लिया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को इसकी घोषणा की। अमेरिकी अधिकारियों ने समाचार पत्र को बताया कि कुर्दों को सीरिया में ही छोड़कर अमेरिका को बाहर निकालने के राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले के बाद भी कुर्दों ने सीआईए को बगदादी के ठिकाने के बारे में जानकारी देना जारी रखा।

एक अधिकारी ने कहा कि सीरियाई और इराकी कुर्दों ने किसी भी देश के मुकाबले हमले को लेकर अधिक खुफिया जानकारी मुहैया कराई। हमले की जगह के निकट गांव में रहने वाले लोगों से बात करने वाले इंजीनियर के मुताबिक बगदादी एक और चरमपंथी समूह हुर्रास अल दीन के एक कमांडर अबू मोहम्मद सलामा के घर में शरण लिये हुए था।

समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि सेना ने कम से कम दो बार अंतिम क्षणों में मिशन रोका था। हमले की अंतिम योजना पिछले सप्ताह दो से तीन दिन में बनाई गई थी। एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि बगदादी "भागने ही वाला था।"

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्ंरप ने रविवार को संवाददाता सम्मलेन में कहा था कि बगदादी की मौत के बाद उसके शव के टुकड़ों की डीएनए जांच की गई, जिसमें उसकी पहचान की पुष्टि हुई। समाचार पत्र की खबर में कहा गया है कि इस बात की संभावना है कि बगदादी जब वर्ष 2000 के मध्य में इराक में अमेरिका द्वारा संचालित हिरासत शिविर में था, तो उसका डीएनए नमूना लिया गया होगा। 

टॅग्स :अमेरिकासीरियाडोनाल्ड ट्रंपसीआईइराक
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट