लाइव न्यूज़ :

इस्लामिक स्टेट से कौन करेगा मुकाबला?, सीरिया से 600 सैनिकों को वापस बुलाएगा अमेरिका, आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 18, 2025 11:40 IST

अमेरिकी सैनिक न केवल इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण रहे हैं बल्कि तुर्किए के खिलाफ कुर्द बलों के लिए उनकी भूमिका अहम रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसीरिया से सभी सैनिकों को वापस बुलाने का प्रयास किया था।अमेरिका ने सीरिया में लगभग 900 सैनिकों को तैनात किया था। आईएस को हराने के लिए कई वर्षों तक अभियान संचालित किया था।

वाशिंगटनः अमेरिकासीरिया से लगभग 600 सैनिकों को वापस बुलाएगा जिससे आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों से मुकाबला करने के लिए उसके 1,000 से भी कम सैनिक वहां रह जाएंगे। एक अमेरिकी अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने नाम गोपनीय रखने की शर्त पर यह जानकारी दी क्योंकि अभी तक सार्वजनिक रूप से इस संबंध में घोषणा नहीं की गई है। अमेरिकी सैनिक न केवल इस्लामिक स्टेट के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण रहे हैं बल्कि तुर्किए के खिलाफ कुर्द बलों के लिए उनकी भूमिका अहम रही है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान सीरिया से सभी सैनिकों को वापस बुलाने का प्रयास किया था लेकिन उन्हें पेंटागन के विरोध का सामना करना पड़ा क्योंकि उनके इस कदम को सहयोगियों को छोड़ने के रूप में देखा गया और पूरे विवाद के बीच पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने इस्तीफा दे दिया था।

अमेरिका अगर अपने 600 सैनिक वापस बुलाता है तो सीरिया में सैनिकों की संख्या उतनी ही बचेगी जितनी तब थी जब अमेरिका और उसके सहयोगियों ने आईएस को हराने के लिए कई वर्षों तक अभियान संचालित किया था। अमेरिका ने सीरिया में लगभग 900 सैनिकों को तैनात किया था।

ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आईएस आतंकवादी फिर से पैर न जमा सकें, साथ ही ईरान समर्थित आतंकवादी दक्षिणी सीरिया में हथियारों की तस्करी न कर सकें। समाचार पत्र ‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी अपनी एक खबर में 600 सैनिकों को वापस बुलाए जाने की जानकारी दी थी।

टॅग्स :सीरियाअमेरिकाडोनाल्ड ट्रंप
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट