लाइव न्यूज़ :

WHO IS Usha Vance: कौन हैं उषा चिलुकुरी वेंस?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तारीफ की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 21, 2025 14:17 IST

WHO IS Usha Vance: ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने और जेडी वेंस के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया।

Open in App
ठळक मुद्देWHO IS Usha Vance: अपना बायां हाथ धर्म ग्रंथ पर रखकर और दायां हाथ उठाकर पद की शपथ ली।WHO IS Usha Vance: मैंने ओहायो में उनका समर्थन किया था। WHO IS Usha Vance: जेडी को काफी समय से जानता हूं।

WHO IS Usha Vance: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि उप राष्ट्रपति जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस बेहद बुद्धिमान हैं और वह उन्हें ही उप राष्ट्रपति चुनते लेकिन उत्तराधिकारी का चुनाव अलग प्रकार से किया जाता है। उषा (39) के पति जेडी वेंस ने सोमवार को अमेरिका के 50वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। सोमवार को गुलाबी कोट पहने उषा ने एक हाथ में बाइबिल ली हुई थी और दूसरे हाथ में बेटी मीराबेल रोज़ को थामा हुआ था, वहीं वेंस ने अपना बायां हाथ धर्म ग्रंथ पर रखकर और दायां हाथ उठाकर पद की शपथ ली।

ट्रंप के अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने और जेडी वेंस के उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद ट्रंप ने वहां मौजूद लोगों को संबोधित किया। ट्रंप ने कहा, ‘‘मैं जेडी को काफी समय से जानता हूं। मैंने ओहायो में उनका समर्थन किया था। वह बेहतरीन सांसद रहे और बहुत ही होशियार थे, लेकिन उनसे ज़्यादा होशियार उनकी पत्नी हैं।’’

ट्रंप के ये कहने पर हॉल ठहाकों से गूंज उठा। ट्रंप ने फिर जेडी की ओर देखा और कहा, ‘‘ मैं उन्हें चुनता लेकिन उत्तराधिकार का नियम इस प्रकार से काम नहीं करता।’’ उषा हिंदू हैं और कैलिफोर्निया में रहने वाले भारतीय प्रवासी दंपति के यहां जन्मीं।

उषा और वेंस की मुलाकात येल लॉ स्कूल में पढ़ाई के दौरान हुई थी और 2014 में केंटकी में उन्होंने विवाह कर लिया। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार यह विवाह समारोह हिंदू पुजारी की मौजूदगी में हुआ था। वेंस दंपति के तीन बच्चे हैं, बेटा इवान और विवेक, तथा एक बेटी जिसका नाम मीराबेल है।

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंपUSAअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा