लाइव न्यूज़ :

93 लाख कोरोना केसों के बीच WHO ने ऑक्सीजन को लेकर दुनिया को चेताया, कहा- हो सकती है भारी कमी

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 25, 2020 17:04 IST

कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीज, जिन्हें सांस लेने की तकलीफ होती है या फिर बीमारी से जूझते वक्त सांस लेने में परेशानी होती है, वैसे मरीजों के लिए ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर के सपोर्ट की जरूरत पड़ती है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के दस लाख नए मामले हर हफ्ते दर्ज किए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) का अनुमान है कि अगले सप्ताह कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ के पार हो जाएगी।

नई दिल्ली: दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 93 लाख के पार हो गई है। कोविड-19 से दुनियाभर में अबतक चार लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने अनुमान लगाया है कि आने वाले अगले हफ्ते में कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या एक करोड़ से अधीक हो जाएगी। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने अस्पतालों में ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की आपूर्ति को लेकर दुनिया को आगाह किया है। डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने चेतावनी दी है कि कोरोना के बढ़ते केसों के बीच ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की आपूर्ति आने वाले वक्त में एक बड़ा संकट हो सकता है। 

WHO चीफ ने कहा- हमारे पास ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की जितनी आपूर्ति है, डिमांड उससे कहीं ज्यादा है

डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा, 'जिन देशों में कोरोना के केस बहुत ज्यादा हैं वहां अब हॉस्पिटलों के लिए ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की आपूर्ति हासिल करने में की परेशानी हो रही है। हमारे पास जितनी आपूर्ति है, मांगे उससे कहीं अधीक ज्यादा है।'  

डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने कहा, कोविड-19 के मरीजों के जान बचाने के सबसे प्रभावी तरीकों में से एक है उन रोगियों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जाए, जिन्हें इसकी आवश्यकता है। डब्ल्यूएचओ का अनुमान है कि एक सप्ताह में एक करोड़ से अधीक कोरोना मरीज हो जाऐंगे। वर्तमान में दुनिया को एक दिन में 620,000 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है, जो लगभग 88,000 बड़े सिलेंडर हैं।

Tedros Adhanom Ghebreyesus (Director general of the World Health Organization (WHO) (File Photo)

WHO ने बताया,  14 हजार ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की खरीदारी की है

डॉ. टेडरोस अधानोम गेब्रियेसस ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि  विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 हजार ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर की खरीद की है। जो आने वाले वक्त में अलग-अलग देशों में भेजे जाएंगे।

डॉ. टेडरोस ने कहा है कि स्वास्थ्य संगठन की योजना है कि इन ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स को आने वाले हफ्तों में 120 देशों में भेजी जाए। अभी 10 करोड़ डॉलर की लागत से 170,000 ऑक्सीजन कॉन्सनट्रेटर्स की और खरीदारी की जानी है जो उम्मीद है कि अगले छह महीनों में उपलब्ध हो जाएंगे। 

भारत में कोरोना वायरस के 4,73,105 मामले, 14,894 लोगों की मौत

भारत में ताजा अपडेट के मुताबिक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने बताया है कि देश में पॉजिटिव केस की संख्या 4,73,105 है। कोविड-19 से देश में 14,894 लोगों की मौत हुई है। 1,86,514 लोगों को इलाज चल रहा है यानी एक्टिव केस हैं।  2,71,697 मरीज देश में कोविड-19 से ठीक हो चुके हैं। 

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

भारत में  पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस (COVID-19) के सर्वाधिक 16,922 नए मामले सामने आए हैं और 418 मौतें हुई हैं। भारत में पिछले 10 दिनों से 10 हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। 

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि 24 जून तक 75,60,782 सैंपल का टेस्ट किया गया। पिछले 24 घंटों में 2,07,871 सैंपल टेस्ट किए गए। 

टॅग्स :कोरोना वायरसवर्ल्ड हेल्थ आर्गेनाइजेशन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यWorld TB Day: टीबीमुक्त भारत की ओर बढ़ते कदम

स्वास्थ्यक्या है बैक्टीरियल मेनिन्जाइटिस?,  गंभीर और जानलेवा बीमारी?, रिसर्च में खुलासा, हर 6 में से 1 की मौत

स्वास्थ्यमूक महामारी बनती किडनी की बीमारियां?, दुनिया में 85 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित?

स्वास्थ्यरमेश ठाकुर का ब्लॉग: आधुनिक जीवनशैली से भी बढ़ रहे हैं नेत्र रोग

स्वास्थ्यतो हर साल बच सकती हैं 1.5 करोड़ जानें?, क्या आप सभी हैं तैयार, हमें करना होगा ये काम, लांसेट रिपोर्ट में अहम खुलासा

विश्व अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना